{"_id":"5f00ee6c8ebc3e43095776a8","slug":"saharanpur-arrested-for-making-indecent-remarks-against-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: पीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला दबोचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: पीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला दबोचा
Sun, 05 Jul 2020 02:32 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 05 Jul 2020 02:32 AM IST
विज्ञापन
social media
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में थाना जनकपुरी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि कुछ शरारती तत्व सोशल मीडिया पर लगातार विवादित टिप्पणी और पोस्ट डाल रहे हैं। ऐसे लोगों की लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
थाना जनकपुरी प्रभारी अभिषेक सिरोही ने बताया कि कुछ लोगों से जानकारी मिली थी कि सड़क दूधली के पास रहने वाला सलमान नामक युवक सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी कर रहा है। इसके बाद उसकी फेसबुक आईडी पर अपलोड टिप्पणी चेक करने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
इस आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। इससे पहले भी नगर कोतवाली, कुतुबशेर और थाना मंडी में सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणी और पोस्ट करने के मामले में पांच आरोपी पकड़े जा चुके हैं। जिले में सभी थानों की पुलिस साइबर सेल के साथ मिलकर ऐसे लोगों पर निगरानी रख रही है।
विज्ञापन