{"_id":"fe6590a3e67b99a5b167d2a8c35ba496","slug":"ruckus-in-up-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में बवाल, भीड़ ने फूंकी पुलिस चौकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में बवाल, भीड़ ने फूंकी पुलिस चौकी
अमर उजाला, मैनपुरी
Updated Tue, 24 Sep 2013 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में थाना एलाऊ क्षेत्र में रविवार की रात थाना कुर्रा के गांव लेखराजपुर निवासी अनुज यादव की हत्या के बाद सोमवार की सुबह उसका शव मिलने के बाद ग्रामीण भड़क उठे।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने हत्या का आरोप दो पुलिस कर्मियों पर लगाते हुए भावंत जागीर रोड पर जाम लगा दिया। आक्रोशित भीड़ ने मौके पर पहुंची पुलिस को दौड़ा लिया।
राजस्व अधिकारी की जीप तोड़ दी और जागीर पुलिस चौकी में आग लगा दी। डीएम और एसपी के पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए।
घटना के बाद एसओ को लाइनहाजिर कर दिया गया है। सोमवार सुबह दिन निकलने से लेकर शाम साढ़े पांच बजे तक घटनास्थल पर हंगामा चलता रहा।
ग्रामीणों के अनुसार अनुज यादव (20) रविवार की रात अपने दोस्त लालचंद निवासी सड़ थाना कुर्रा के साथ बाइक से अपनी बहन ललिता के यहां रामनगर गया था।
सोमवार की सुबह अनुज का शव रामनगर तिराहे के पास एक तालाब में मिला। उसकी सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी। परिजन शव को तालाब से निकालकर सड़क पर ले आए तथा जाम लगा दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रामनगर तिराहे के पास रात में तैनात दो पुलिस कर्मियों ने अनुज की हत्या की है। जाम की सूचना पर थाना एलाऊ की पुलिस मौके पर पहुंची तो गुस्साए लोगों ने पुलिस को दौड़ा लिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे राजस्व अधिकारी एसएन यादव ने जब लोगों को समझाने की कोशिश की तो भीड़ उग्र हो गई और उनकी सरकारी जीप तोड़ दी, साथ ही जागीर पुलिस चौकी में भी आग लगा दी। ग्रामीणों का आरोप है कि रात में रामनगर तिराहे के पास फायरिंग हुई थी।
गोलियों की आवाज सुनकर कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे थे, उस समय आरोपी पुलिस कर्मियों ने बताया था कि दो युवकों को उन्होंने चेकिंग के दौरान तमंचे के साथ पकड़ा था। एक गोली चलाता हुआ भाग निकला, दूसरे को उन्होंने थाने भिजवा दिया है।
सुबह घटना स्थल के पास ही तालाब में अनुज का शव मिला, लालचंद पुलिस के कब्जे में है।