फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Reward  of 25-25 thousand on five including Jhunna's parents and brothers

झुन्ना के मां-बाप और भाई सहित पांच पर 25-25 हजार का ईनाम

Thu, 14 Nov 2019 12:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला, ब्यूरो वाराणसी
अमर उजाला, ब्यूरो वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 14 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Reward  of 25-25 thousand on five including Jhunna's parents and brothers
demo pic

मढ़वा के दिव्यांग चाय-पान दुकानदार दिलीप पटेल की हत्या के मामले में झुन्ना पंडित के मां-बाप और भाई सहित पांच के खिलाफ एसएसपी ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। यह पांचों आरोपी फरार हैं जबकि मुख्य आरोपी झुन्ना पंजाब की नाभा जेल में निरुद्ध है। 

विज्ञापन


मढ़वा गांव में तीन सितंबर 2019 को दिव्यांग दिलीप की गोली मार कर हत्या की गई थी। जबकि एक मजदूर गोली लगने से घायल हो गया था।

वारदात के अहम आरोपी झुन्ना पंडित को पंजाब पुलिस और दूसरे आरोपी रवि पटेल को अंबेडकर नगर से एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। इसके अलावा अन्य आठ आरोपी भी जेल में हैं। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर कैंट अश्वनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि प्रकरण में झुन्ना का पिता नंदलाल मिश्रा, मां ऊषा देवी, भाई जयप्रकाश मिश्रा उर्फ मोनू और मोनू विश्वकर्मा व राजेश पटेल फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांचों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। झुन्ना के परिजन मूल रूप से चंदौली के बलुआ थाना के झोरी के रहने वाले हैं। अब वह कैंट थाना के हाशिमपुर रमदत्तपुर में रह रहे थे। वहीं, मोनू और राजेश मढ़वा के ही रहने वाले हैं।

झुन्ना को एक माह बाद भी पुलिस नहीं ला सकी बनारस
बीती 11 अक्तूबर को पंजाब पुलिस ने झुन्ना पंडित को गिरफ्तार किया था। तब से अब तक वाराणसी पुलिस उसे शहर नहीं ला सकी। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट ने कहा कि झुन्ना को लाने के लिए कानूनी प्रक्रिया चल रही है।



अपहरण और रंगदारी के एक आरोपी पर सख्ती नहीं
सथवा के पूर्व प्रधान राजेश पटेल के अपहरण और रंगदारी के मामले में झुन्ना पंडित के साथी राजन सिंह पर कैंट पुलिस नरमी बरतते हुए प्रतीत हो रही है। अन्य आरोपियों पर पुलिस ने सख्ती बरतते हुए इनाम घोषित कर गिरफ्तार कर लिया, लेकिन राजन के प्रति पुलिस की नरमी सभी की समझ से परे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed