फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Retired DG DK Sharma commits suicide by shooting himself in lucknow

मैं सुसाइड कर रहा हूं: रिटायर्ड डीजी ने नोट में लिखा-'एंग्जाइटी से परेशान...अपनी ताकत और स्वास्थ्य खो रहा हूं'

Wed, 07 Jun 2023 09:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 07 Jun 2023 09:32 AM IST
सार

लखनऊ के गोमतीनगर में रिटायर्ड डीजी डीके शर्मा ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या कर ली। डीके शर्मा 1975 बैच के आईपीएस अफसर थे। 
कमरे से सुसाइड नोट मिला है। उसमें डिप्रेशन की वजह से खुदकुशी करने की बात लिखी है। लाइसेंसी रिवॉल्वर से दाहिनी कनपटी पर मारी गई गोली बायीं तरफ पार हो गई।

विज्ञापन
Retired DG DK Sharma commits suicide by shooting himself in lucknow
Retired DG DK Sharma suicide - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के गोमतीनगर विशालखंड-2 में मंगलवार सुबह रिटायर्ड डीजी दिनेश कुमार शर्मा (73) ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक गोली दाहिनी कनपटी पर लगी और बायीं तरफ से पार हो गई। 
विज्ञापन


शर्मा 1975 बैच के आईपीएस अफसर थे। कमरे से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने डिप्रेशन में खुदकुशी करने की बात लिखी है। दिनेश शर्मा पत्नी लखनऊ विश्वविद्यालय से रिटायर्ड प्रोफेसर नीता शर्मा, बेटे अरंजय के साथ विशाल खंड-2 में रहते थे। उनकी बेटी नीदरलैंड में है। 
विज्ञापन


एडीसीपी पूर्वी सैयद अली अब्बास के मुताबिक मंगलवार सुबह उठने के बाद वह अपने कमरे में चले गए। करीब 7 बजकर 10 मिनट पर उनके कमरे से गोली चलने की आवाज आई। पत्नी व बेटा कमरे में पहुंचे तो दिनेश खून से लथपथ थे और पास में रिवॉल्वर पड़ी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों की सूचना पर पुलिस पहुंची। तत्काल उनको ट्रॉमा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि काफी देर पहले ही उनकी मौत हो चुकी है। घटना की जानकारी होने पर वरिष्ठ व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं, फॉरेंसिक और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

कुर्सी पर बैठे, कनपटी से सटाकर मारी गोली
दिनेश शर्मा का शव कुर्सी पर पड़ा मिला। इससे साफ है कि वह कमरे में जाकर कुर्सी पर बैठ गए। फिर दाहिनी कनपटी से रिवाॅल्वर सटाकर गोली मार ली। गोली चलते ही रिवाॅल्वर उनके हाथ से छूट गई और कुछ दूर पड़ी मिली।

''मैं अपनी ताकत और स्वास्थ्य खो रहा हूं''
दिनेश ने सुसाइड नोट में लिखा-मैं सुसाइड कर रहा हूं। मैं एंग्जाइटी से परेशान हूं। मैं अपनी ताकत और स्वास्थ्य खो रहा हूं। इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है...। पूरा नोट अंग्रेजी में लिखा है। आखिरी में उन्होंने अपना नाम व तारीख भी लिखी। नोट के ऊपर ही पेन रख दिया। नोट को भी फॉरेंसिक टीम ने कब्जे में लिया है। नोट के जरिये पता चलता है कि वह बीमारी से परेशान थे। इस वजह से डिप्रेशन में थे। कुछ समय से वह अधिक बीमार थे।
 

सुबह चाय पीकर कमरे में गए, कुछ देर में ही आई गोली की आवाज
दिनेश रोजाना सुबह जल्दी उठते थे। मंगलवार को भी वह जल्द उठ गए थे। टहलने के बाद चाय पी और फिर अपने कमरे में चले गए। एक दो मिनट बाद ही उनके कमरे में गोली चलने की आवाज सुनाई दी। हम सभी लोग वहां पहुंचे तो देखा कि कुर्सी पर दिनेश खून से लथपथ पड़े हुए हैं। पास में रिवाल्वर व टेबल पर नोट लिखा रखा है...।
 

ये बातें रिटायर्ड डीजीपी दिनेश शर्मा के परिजनों ने पुलिस को बताईं। बताया कि जब वह सुबह उठे तो उनका व्यवहार पूरी तरह से सामान्य था। ऐसा बिल्कुल भी आभास नहीं था कि वह कुछ ही देर बाद वह इतना बड़ा कदम उठाएंगे। इसलिए कोई शंका ही नहीं हुई। अगर कुछ ऐसा लगता तो बातचीत कर चीजों को सामान्य करने का प्रयास किया जाता। हालांकि, जिस तरह से खुदकुशी की, बाकायदा नोट लिखा, उससे यही लगता है कि उन्होंने काफी देर पहले ही खुदकुशी करने की योजना बना ली थी।

 

बहुत जिंदादिल इंसान थे
घटना की जानकारी होते ही एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार सिंह कई बड़े पुलिस अफसरों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई दशक से दिनेश शर्मा से परिचय रहा है। पारिवारिक सदस्य की तरह मुझे मानते थे। वह गोरखपुर में आईजी जोन थे, तभी से मेरे अभिभावक की तरह संबंध रहे हैं। घटना के संबंध में उन्होंने कहा कि ये जांच का विषय है कि अचानक से उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया। मेरेे लिए ये चौंकाने वाला है। वे बहुत जिंदादिल इंसान थे।

 

क्रिकेट से प्रेम था, टीम के कप्तान भी रहे
दिनेश शर्मा को क्रिकेट से बेहद लगाव था। वह आईपीएस क्रिकेट टीम के कप्तान भी रहे हैं। वह लंबे समय तक आईजी एसटीएफ के पद पर तैनात रहे। डीजी ट्रेनिंग भी रहे। पुलिस आवास निगम के अध्यक्ष रहे। इसी पद से वह 2010 में रिटायर्ड हुए थे।


 

बेटी आएगी तब होगा अंतिम संस्कार
पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवारीजनों ने शव को सहारा अस्पताल में रखवा दिया है। परिवारीजनों ने पुलिस को बताया कि दिनेश की बेटी नीदरलैंड में है। उसको घटना की सूचना दी गई है। उसके आने पर बुधवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed