{"_id":"4f1a50e2-bccc-11e2-a519-d4ae52bc57c2","slug":"reped-her-fiance","type":"story","status":"publish","title_hn":" मंगेतर से करता रहा रेप, गर्भवती हुई तो शादी से मुकरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगेतर से करता रहा रेप, गर्भवती हुई तो शादी से मुकरा
मुरादाबाद/ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2013 12:57 AM IST
विज्ञापन
मंगेतर ने नवीं की छात्रा से शादी से पहले काफी समय तक दुष्कर्म किया। छात्रा छह माह की गर्भवती हुई तो अब युवक शादी से पल्ला झाड़ रहा है।
विज्ञापन
दहेज में परिजनों से चार पहिया गाड़ी की डिमांड कर रहा है।
मंगलवार को परिजन बेटी को लेकर एसएसपी आवास पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
कुंदरकी के गांव की रहने वाली युवती एक इंटर कालेज में नवीं कक्षा की छात्रा है। उसके पिता मेहनत मजदूरी करते हैं। पिता ने बताया कि साल भर पहले उन्होंने बेटी की शादी गांव के ही एक युवक से तय की थी।
विज्ञापन
बड़े भाई की शादी पहले करने की बात कहकर लड़के के परिजनों ने एक साल का समय लिया। आरोप है कि रिश्ता तय होने के बाद युवक का उनके घर में आना शुरू हो गया।
इस दौरान झांसा देकर मंगेतर ने शारीरिक रिश्ता बना लिया। अब बेटी छह माह की गर्भवती है। युवक और उसके परिजनों से शादी के लिए बात की तो उन्होंने मना कर दिया।
विज्ञापन
युवती ने बताया कि युवक ने उससे बलात्कार किया था। लेकिन शादी की बात सोचकर वह चुप रही। उसने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।