फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Reactions of businessman from Etah hathigate market on yogi adityanath and narendra modi

UP Election 2022 : व्यापारियों की ये बातें सुनकर आप हैरान हो जाएंगे, पढ़िए योगी सरकार के लिए क्या कहा?

Thu, 25 Nov 2021 01:25 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Thu, 25 Nov 2021 01:25 PM IST
सार

'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' एटा में है। चाय पर चर्चा के बाद हमारी टीम ने एटा के सबसे व्यस्त बाजार हाथीगेट में आम लोगों और व्यापारियों से बातचीत की। पढ़िए किसने क्या कहा?

विज्ञापन
Reactions of businessman from Etah hathigate market on yogi adityanath and narendra modi
एटा के हाथीगेट बाजार में चुनावी मुद्दों पर चर्चा करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विकास कार्य न होने पर आमतौर पर लोग सत्ता परिवर्तन की बातें करते हैं, लेकिन एटा में कुछ अलग ही देखने को मिला। यहां हाथीगेट के व्यापारियों ने तमाम समस्याएं गिनाईं। कहा कि सड़कें खराब हैं। धूल-मिट्टी से यहां व्यापारियों को सांस की समस्या होने लगी है। हल्की सी बारिश में पूरा हाथीगेट पानी में डूब जाता है। नालियां साफ नहीं होती हैं। लेकिन जब सवाल पूछा गया कि सरकार किसकी बनाएंगे? तो सभी ने एक स्वर में कहा आएंगे तो मोदी और योगी ही... पढ़िए व्यापारियों ने क्या कहा? 
विज्ञापन


 

क्या बोले व्यापारी ? 

Reactions of businessman from Etah hathigate market on yogi adityanath and narendra modi
एटा में चुनावी मुद्दों पर बात करता हुआ व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
हाथीगेट में दुकान चलाने वाले व्यापारी शालीन ने कहा कि एटा में सब अच्छा चल रहा है। मौजूदा सरकार से खुश हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स का काम करने वाले मनीष सरकार से खफा दिखे। कहा कि यहां कोई विकास नहीं हुआ है। राकेश ने कहा कि काम तो चल रहा है। वह मौजूदा सरकार से खुश हैं। 

अंडे का ठेला लगाने वाले ओमप्रकाश कश्यप ने कहा कि क्षेत्र में कोई बदलाव नहीं दिखाई दे रहा है। पहले की सरकार (अखिलेश यादव) ने ज्यादा काम किया था। छात्र प्रफुल शर्मा ने कहा कि एटा की तरक्की हो रही है। काम हो रहे हैं। 



दुकान चलाने वाले गौरव ने कहा कि एटा में कई तरह का काम हुआ है, लेकिन हाथीगेट का विकास अभी नहीं हो पाया है। यहां सड़कें बहुत खराब हैं। महेश ने कहा कि यहां कोई काम नहीं हुआ है। सड़कें खराब हैं। हालांकि बिजली और सुरक्षा के मुद्दे पर महेश ने सरकार की तारीफ की। 

रक्षपाल गुप्ता ने कहा कि एटा का ओवरऑल विकास हुआ है, लेकिन हाथीगेट में अभी कोई काम नहीं हुआ है। हालांकि वह योगी जी काम से खुश हैं। प्रमोद ने कहा कि एटा में बहुत काम हुआ है। कुछ जगहों पर सीवर का काम चल रहा है। इसके चलते आम लोगों को थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

ज्ञान प्रकाश दीक्षित ने कहा कि यहां बारिश में जलभराव हो जाता है। रास्ता बदलना पड़ता है। यहां बुरी हालत है। हालांकि थोड़ी देर बाद उन्होंने कहा कि जितना काम मोदी ने कर दिया उतना किसी ने नहीं किया। सरकार विदेश से देवी की मूर्ति लेकर आई। अयोध्या में मंदिर बनवा रहे हैं। ये कोई नहीं कर सकता था।  

संदीप जैन ने कहा कि यहां नेतागिरी बहुत है। सब आश्वासन देते हैं कि काम हो जाएगा, लेकिन होता नहीं है। हालांकि, जब पूछा गया कि क्या वर्तमान सरकार से खुश हैं?  तो एक स्वर में सभी ने कहा कि पार्टी भी तो अपनी ही है। सरकार तो यही आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Reactions of businessman from Etah hathigate market on yogi adityanath and narendra modi
एटा, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
पुष्पेंद्र कुमार ने कहा कि मैं तो चाहूंगा कि हमेशा मोदी और योगी की सरकार ही रहे। इस सरकार में आम जनता और व्यापारी खुश हैं। आशीष गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र में कोई काम नहीं हुआ है। हालांकि बाहर काम चल रहा है। धीमी गति से। ये सरकार व्यापारी की नहीं है। सबसे ज्यादा मिट्टी व्यापारियों की हुई है इस सरकार में। हालांकि कहा कि इस सरकार में गुंडागर्दी पर लगाम है। सरकार अच्छा करेगी तो दोबारा बनेगी ही। 

सचिन गौड़ ने कहा कि यहां बहुत काम हुए हैं। मेडिकल कॉलेज बना है। हाईवे बना है। बहुत से काम पांच साल में नहीं हो सकते हैं। उसके लिए भी टाइम चाहिए। बुनियादी चीजें होनी चाहिए। 

71 साल के उमेश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि पहले के मुकाबले बहुत बदलाव आया है। काम तो बहुत सही हो रहे हैं हालांकि, अभी दिक्कतें भी हैं। यहां सड़कें खराब हैं। नालियां साफ नहीं होती हैं। लेकिन फिर भी सरकार से खुश हैं। 

प्रवेंद्र कुमार ने कहा कि हाथी गेट की सड़कें बनवानी है। यहां सांस के मरीज बढ़ रहे हैं। हालांकि प्रवेंद्र ने बाद में बताया कि केवल हाथी गेट में काम नहीं हुआ है। बाकी पूरे जिले में काफी विकास कार्य हुए हैं। ओवरऑल योगी सरकार के कामकाज से खुश हैं। 

सचिन ने कहा कि मेरे पिता जी सांस की दिक्कत के चलते खत्म हो गए। सड़कों से धूल-मिट्टी उड़ती है। हालांकि ओवरऑल भाजपा के काम से खुश हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed