फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   rape with seventh student

सातवीं की छात्रा से तीन किशोरों ने किया दुराचार

Fri, 19 Jul 2013 01:40 AM IST
नेवढ़िया (जौनपुर)/ब्यूरो
नेवढ़िया (जौनपुर)/ब्यूरो Updated Fri, 19 Jul 2013 01:40 AM IST
विज्ञापन
rape with seventh student

उत्तर प्रदेश में जौनपुर के नेवढ़िया क्षेत्र के एक गांव में बुधवार देर शाम शौच के लिए गई सातवीं की छात्रा के साथ पड़ोसी गांव के तीन किशोरों ने दुराचार किया। छात्रा बेहोश हो गई तो बगीचे में ही छोड़कर भाग निकले।

विज्ञापन


तीनों किशोर पास के इंटर कालेज में नौवीं और दसवीं के छात्र हैं। रात में खोजने निकले भाइयों को छात्रा बगीचे में बेहोश मिली। होश आने पर छात्रा ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। रात में सुलह समझौते की कोशिशें हुई लेकिन छात्रा की मां सहमत नहीं हुई।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह परिवारीजन थाने पहुंचे तो पुलिस सक्रिय हुई। पिता की तहरीर पर दुराचार का मुकदमा दर्ज कर आरोपी दो छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

छात्रा अल्पसंख्यक विद्यालय में कक्षा सात में पढ़ती है। वह बुधवार रात करीब आठ बजे अपने बगीचे की ओर शौच करने निकली थी। काफी देर तक घर नहीं लौटी तो उसके दोनों भाई टार्च लेकर खोजने निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव से बाहर दूसरे बगीचे में छात्रा बेहोश पाई गई। छात्रा को उठाकर उसके भाई घर लेकर आए। पानी छिड़कने और हवा करने के बाद छात्रा को होश आया। छात्रा ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी।

छात्रा का पिता बनारस के फूलपुर स्थित अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ था। परिवार वालों ने फूलपुर खबर भेजी। रात अधिक हो जाने के कारण पिता सुबह घर पहुंचा।

उधर, आरोपियों के परिवार वाले पहुंचे और सुलह समझौते की कोशिशें शुरू हुई। छात्रा की मां ने साफ मना कर दिया कि कोई सुलह समझौता नहीं होगा।

गुरुवार सुबह करीब आठ बजे गांव के दस पंद्रह लोगों के साथ छात्रा को लेकर परिवार के लोग नेवढ़िया थाने पहुंचे। उस वक्त थानेदार सिकरारा खपरहां गांव गए हुए थे। दारोगा अनिल सिंह घटनास्थल पर पहुंचे।

मौके की स्थिति देख दारोगा ने आरोपी दो छात्रों को सुबह ही हिरासत में ले लिया। दोपहर के वक्त थानेदार अरविंद यादव, एसपी (ग्रामीण) सुरेश्वर कुमार पहुंचे।

एसपी ग्रामीण ने छात्रा और हिरासत में लिए गए आरोपी छात्रों के बयान दर्ज किए। बाद में छात्रा के पिता की तहरीर पर तीन छात्रों के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज किया गया।


एसपी ग्रामीण सुरेश्वर कुमार का कहना है कि जांच में पहली नजर में घटना सत्य प्रतीत हो रही है। तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच के दौरान पता चला कि एक आरोपी की छात्रा के छोटे भाई से जान पहचान थी। उसका गांव में आना जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed