{"_id":"312a09d0-d5f2-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"rape-with-girl-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू की नोक पर किया किराएदार की बेटी से रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकू की नोक पर किया किराएदार की बेटी से रेप
गाजियाबाद/ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2013 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के कृष्णानगर बागू में एक युवक ने छठी कक्षा की छात्रा से रेप कर दिया। छात्रा का परिवार युवक के घर में ही किराये पर रहता था।
विज्ञापन
युवक ने चाकू की नोक पर छात्रा से रेप किया। बेहोशी की हालत में किशोरी शुक्रवार सुबह परिजनों को कमरे में मिली।
किशोरी की आपबीती सुनने के बाद परिजनों ने आरोपी मकान मालिक के बेटे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी और उसके पिता को हिरासत में ले रखा है।
छात्रा के परिजनों का कहना है कि बृहस्पतिवार रात को परिवार के सभी सदस्य छत पर सोए थे। रात के समय पीड़िता टॉयलेट करने नीचे आई थी।
इसी दौरान मकान मालिक का बेटा उसे चाकू की नोक पर कमरे में ले गया और उससे रेप कर दिया।
छात्रा को मेडिकल जांच के लिए भेजा दिया गया है। एसओ विजयनगर वीरेंद्र कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।