{"_id":"3941a68a668b060eda992eefd02840b1","slug":"rape-case-on-sp-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता सहित चार पर बलात्कार का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता सहित चार पर बलात्कार का मुकदमा
अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 07 Sep 2013 01:03 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के महोबा में चार दिन पहले आदिवासी युवती को अगवाकर बलात्कार करने के आरोपी सपा नेता सहित चार लोगों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हैं। युवती शहर के ही एक मोहल्ला स्थित अपने घर में सो रही थी, तभी सपा नेता अखिलेश उपाध्याय सहित चार लोग उसे अगवाकर कबरई के पास एक ढाबे में उठा ले गए। वहां पर उसके साथ गैंगरेप किया गया।
विज्ञापन
चार दिन से न्याय पाने के लिए भटक रही युवती के मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। इस पर पुलिस सक्रिय हुई और एसपी मृगेंद्र सिंह ने जांच सीओ सदर प्रदीप वर्मा को सौंपी।
विज्ञापन
सीओ सदर की जांच रिपोर्ट के बाद सपा नेता अखिलेश उपाध्याय सहित चार अज्ञात लोगों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार, अपहरण और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया।
सपा जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव का कहना है कि यदि सपा नेता पर मुकदमा दर्ज हुआ होगा तो उसे पार्टी से निष्कासित किए जाने की कार्रवाई कराई जाएगी।