{"_id":"10f7fffc97a98130a2d1d7437363e342","slug":"rape-and-murder-of-a-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या, शव कुएं में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या, शव कुएं में फेंका
मैनपुरी/ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2013 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आगरा में दो रोज से लापता इंटर की एक छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया।
विज्ञापन
घटना से भड़के लोगों ने बुधवार को शव को जीटी रोड पर रखकर जाम लगा दिया। वाहनों पर पथराव कर तोड़फोड़ की।
इस दौरान लगभग पांच घंटे तक जीटी रोड पर यातायात ठप रहा। छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हुई है। परिजनों का आरोप है कि वे सोमवार को थाने गए थे लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। डीएम के आश्वासन के बाद लोगों ने शव उठने दिया।
बुधवार की सुबह आठ बजे गांव छाछा के बाहरी किनारे पर स्थित चंदू पंडित के खेत में बने कुएं में लोगों ने एक छात्रा का शव पड़ा देखा। उसके सिर और शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
पहचान छिपाने के लिए तेजाब जैसा कोई ज्वलनशील पदार्थ डालकर चेहरे को जला दिया गया था। शव की शिनाख्त पास के ही एक गांव निवासी इंटर की एक छात्रा के रूप में हुई।
विज्ञापन
गुस्साए ग्रामीणों ने शव को जीटी रोड पर जाम लगा दिया और कई वाहनों को क्षति पहुंचाई। हालात काबू से बाहर होता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। बाद में मौके पर पहुंचे डीएम वीके आनंद ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव लेकर चली तो उसके पीछे ट्रैक्टर ट्रालियों में चल रहे लोगों ने भोगांव मैनपुरी मार्ग पर भी जाम लगा दिया। पुलिस ने लाठियां फटकारकर यहां भी जाम खुलवाया।
छात्रा सोमवार को अपने भाई के साथ बैंक से छात्रवृत्ति की राशि निकालने भोगांव आई थी। भाई ने उसे घर भेज दिया और खुद बाजार में रुक गया था। इसके बाद से वह गायब थी।
आरोप है कि उसके साथ पढ़ने वाला एक छात्र शिवम गुप्ता उसे कई दिन से परेशान कर रहा था तथा छात्रा की शिकायत पर उसे कॉलेज से निकाल भी दिया गया था। उसी ने विकास कठेरिया और अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी।