फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Youth will get employment through Rojgar Sangam portal

Rampur News: रोजगार संगम पोर्टल के जरिये युवाओं को मिलेगा रोजगार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Youth will get employment through Rojgar Sangam portal
रामपुर। बेरोजगार छात्र-छात्राओं को एक अदद नौकरी रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से दी जाएगी। इस पोर्टल पर बेरोजगार छात्रों के साथ ही नियोजक भी होंगे जो कि शैक्षिक योग्यता के आधार पर पंजीकृत बेरोजगार छात्र-छात्राओं को नौकरी के लिए चयनित करेंगे। सरकार का दावा है कि इससे बेरोजगारों को रोजगार की दिशा में बड़ी पहल हो सकेगी।
विज्ञापन

सेवायोजन विभाग ने शिक्षा विभाग के माध्यम से यह पहल की है। सेवायोजन विभाग की ओर से बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए रोजगार संगम पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल पर हर जिले के छात्र-छात्राओं का डाटा फीड किया जाएगा।
विज्ञापन


विभाग की ओर से महाविद्यालयों में स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं के अंतिम वर्ष में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के साथ ही आईटीआई, पॉलिटेक्निक काॅलेज, मैनेजमेंट संस्थान, फार्मा काॅलेजों के साथ ही विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का ब्योरा अपलोड किया जाएगा। यह जिम्मेदारी कालेजों के साथ ही सेवायोजन विभाग को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा इस पोर्टल पर सभी नियोजकों का भी पंजीकरण कराया जाएगा। इसके लिए सेवायोजन विभाग और शिक्षा विभाग की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। छात्र स्वयं भी अपना पंजीकरण इस पोर्टल पर कर सकते हैं।

-------------------------------------
विदेश में भी मिल सकेगी नौकरी

जिला सेवायोजन अधिकारी अभिषेक पंत ने बताया कि युवा इस पोर्टल पर खुद भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसके तहत पोर्टल पर कैंपस प्लेसमेंट, डायरेक्टर हायरिंग, विदेशों में रोजगार, आनलाइन काउंसलिंग व लर्निंग मैनेजमेंट की व्यवस्था की गई है।

------------------------

ऐसे कराएं पंजीकरण
पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, शैक्षिक प्रमाणपत्र, फोटो, जाति प्रमाणपत्र, विकलांग प्रमाणपत्र, पासपोर्ट जैसे दस्तावेज अपलोड करने होंगे। कैंपस में पढ़ रहे छात्रों को जॉब सीकर में जाकर कैंपस स्टूडेंट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। कैंपस से बाहर के छात्र जनरल जॉब सीकर पर क्लिक करके अपना पंजीकरण कर सकेंगे।

-------------------

जारी किया गया टोल फ्री नंबर
सेवायोजन विभाग की ओर से रोजगार के लिए तैयार किए गए रोजगार संगम पोर्टल पर आवेदन करने में यदि कोई दिक्कत आती है तो टोल फ्री नंबर 155330 पर अपनी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed