फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   young suicide

कोतवाली क्षेत्र में फंदे पर झूला युवक, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
young suicide
रामपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी एक युवक पंखे पर फंदा बनाकर झूल गया। मामले की जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। आननफानन परिजन युवक को जिला अस्पताल लेकर गए तब तक उसकी मौत हो चुकी थी । सूचना पर पुलिस भी जिला अस्पताल आ गई। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के सैनीनगर निवासी विक्की सैनी (23) मजदूरी करता था। शनिवार रात को विक्की सैनी काम से आने के बाद अपने कमरे में चला गया था। इस बीच उसका भाई सूरज किसी काम से उसके कमरे में गया, तो विक्की सैनी पंखे से फंदे पर लटकता हुआ मिला। यह देख उसके भाई के होश उड़ गए। उसने मामले की सूचना परिजनों को दी। इस दौरान परिजनों ने विक्की सैनी को पंखे पर बने फंदे से नीचे उतारा और जिला अस्पताल लेकर गए तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बाद में घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस भी जिला अस्पताल आ गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कोतवाली थाना प्रभारी किशन अवतार ने बताया कि विक्की सैनी फंदे पर लटक गया था। उसने एक साड़ी के कपड़े का फंदा बनाया था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों से मिली जानकारी और प्रारंभिक जांच में युवक द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम की कोई वजह सामने नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed