फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   young lady died in suspecious condition

शादी के तीन घंटे के बाद विवाहिता की मौत, पति सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
young lady died in suspecious condition
मिलक (रामपुर)। शादी के तीन घंटे के बाद ही विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने पति और ससुर पर दहेज का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति और ससुर सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना क्षेत्र के गहलुइया गांव की है। बृहस्पतिवार की शाम चार बजे गहलुइया गांव निवासी रवि गंगवार का विवाह क्षेत्र के पजावा गदईया निवासी राजेश्वरी के साथ रठौंडा स्थित प्राचीन शिव मंदिर के परिसर में संपन्न हुआ था। विवाह के बाद ससुराल पक्ष के लोग बहू को घर ले गए। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि जैसे ही नई नवेली दुल्हन घर पहुंची तो उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। राजेश्वरी की मौत की सूचना पति रवि गंगवार ने युवती के परिजनों को दी। राजेश्वरी के परिजनों ने रवि और उसके पिता के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राजेश्वरी के शव को कब्जे मे ले लिया और रवि और उसके पिता को हिरासत में ले लिया। राजेश्वरी के पिता सत्यपाल गंगवार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रवि गंगवार, उसके पिता नरेंद्र गंगवार सहित तीन के खिलाफ आईपीसी की धारा 304-बी और 506 में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने रवि गंगवार और नरेंद्र गंगवार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि रवि गंगवार का अपनी ममेरी बहन के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। राजेश्वरी लगभग आठ माह की गर्भवती थी। परिजनों को जब राजेश्वरी के गर्भवती होने के जानकारी हुई थी तो दोनों परिवारों के बीच शादी पर सहमति बनी और रठौंडा मंदिर के परिसर में बृहस्पतिवार की शाम दोनों की शादी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
-तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच में यह तथ्य सामने आया है कि राजेश्वरी रिश्ते में रवि की बहन लगती थी। दोनों के बीच तीन सालों से संबंध थे और राजेश्वरी लगभग आठ माह की गर्भवती थी। राजेश्वर के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत वजह साफ होगी। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
अतुल पांडे सीओ, मिलक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed