फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   young jumped from third floor after wife angry

पत्नी हुई नाराज, तो तीसरी मंजिल से कूदा युवक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
young jumped from third floor after wife angry
शाहबाद। सरकारी आवास में रह रहा एक युवक षपनी पत्नी से कहासुनी होने के बाद तीसरी मंजिल से कूद गया। घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस दौरान युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल अवस्था में युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। बाद में युवक को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

तहसील में राजस्व विभाग में तैनात एक कर्मी का भाई भी उनके साथ सरकारी आवास में रहता है। परिजनों के अनुसार लगभग एक वर्ष पहले राजस्व कर्मी के भाई की शादी जनपद मुरादाबाद के थाना बिलारी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से हुई थी। परिजनों के अनुसार 12 मई को राजस्व कर्मी के भाई की पत्नी नाराज होकर अपने मायके चली गई थी। कई बार पत्नी को ससुरालियों ने बुलाने का प्रयास किया। लेकिन, पत्नी नहीं मानी। जिसके बाद बुधवार को पत्नी और उसके साले तहसील परिसर में बने आवास पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्षों में वार्ता के दौरान मामला बिगड़ गया और आक्रोशित होकर राजस्व कर्मी का भाई तीसरी मंजिल की छत पर चढ़ा और ऊपर से नीचे की ओर कूद गया। कूदने के बाद चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद तहसील परिसर में लोग एकत्र हो गए और घायल को आनन-फानन में सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद हालत को बेहद गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन, परिजन अपनी मर्जी से घायल को बरेली के किसी निजी अस्पताल में ले गए है। उधर इस घटना के बाद पत्नी और उसके भाई मौके से फरार हो गए है। इस प्रकरण में परिवार के लोगों ने कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं की है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed