फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   young died in accident

डंपर से बचाने के प्रयास में बाइक फिसली, युवक की मौत, दूसरा घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
young died in accident
मसवासी। टांडा मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर से बचाने के प्रयास में बाइक फिसल गई। जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उत्तराखंड के काशीपुर ले जाया गया। जहां एक युवक की मौत हो।
विज्ञापन

नगर के वार्ड संख्या तीन भूवरा निवासी सागर वाल्मीकि (20) पुत्र राकेश वाल्मीकि अपने साथी राहुल पुत्र त्रिमोहन के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए रविवार की दोपहर टांडा क्षेत्र के किसी गांव जा रहा था। बताते हैं कि बाइक राहुल चला रहा था, जबकि त्रिमोहन पीछे बैठा था। इसी दौरान वह टांडा से पहले मोहनपुरा गांव के पास से गुजरते समय सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर से बचाने के प्रयास में बाइक बजरी के ढेर पर चढ़ गई, जिसके चलते बाइक का पहिया फिसलने से बाइक बीच मार्ग पर गिर गई। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए, जिसमें राहुल की हालत गंभीर थी। वहीं, सूचना मिलने पर दोनों युवकों के परिजन आ गए। वे लोगों के सहयोग से घायलों को उत्तराखंड के काशीपुर स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से राहुल को मुरादाबद रेफर कर दिया गया। जहां देर रात युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed