{"_id":"6262e6efbaca8103190658fe","slug":"young-died-in-accident-rampur-news-mbd425629126","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस ने बाइक सवार भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस ने बाइक सवार भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह बाइक सवार दो सगे भाई रोडवेज बस की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को मुरादाबाद रेफर कर दिया। वहां से मुरादाबाद ले जाते समय रास्ते में बड़े भाई की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
अजीमनगर थाना क्षेत्र के हरैटा के मझरा गांव निवासी सगे भाई सगीर (32) और वाजिद (30) शुक्रवार सुबह रामपुर दवाए लेने आए थे। वे सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में आंबेडकर पार्क से मुरादाबाद की ओर जाने वाले मार्ग पर रोडवेज बस की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच चालक रोडवेज बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने दोनों भाइयों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की सूचना पर युवकों के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। दोनों को बेहतर उपचार के लिए मुरादाबाद रेफर कर दिया गया, जहां रास्ते में सगीर (32) की मौत हो गई। सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रोडवेज बस मुरादाबाद से रामपुर की तरफ आ रही थी और बाइक सवार रामपुर से मुरादाबाद की ओर जा रहे थे। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। चालक बस छोड़कर फरार हो गया है। बस कब्जे में लेकर चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है।