{"_id":"5d5844e88ebc3e89b51c6750","slug":"young-died-in-accident-on-kosi-bridge-rampur-news-mbd318842017","type":"story","status":"publish","title_hn":"दढ़ियाल में कोसी नदी के पुल पर दो बाइकों की भिड़ंत,एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दढ़ियाल में कोसी नदी के पुल पर दो बाइकों की भिड़ंत,एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दढ़ियाल (रामपुर)। मुरादाबाद- बाजपुर मार्ग पर कोसी नदी के पुल पर दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई।जिसमें बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया था जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
टांडा के मोहल्ला नबाबपुरा निवासी शिवा और अमित बाइक से बाजपुर की तरफ जा रहे थे । दढ़ियाल में कोसी नदी के पुल के बीचों बीच उनकी बाइक सामने से आ रहे टांडा क्षेत्र के ग्राम मंडुआ हसनपुर निवासी सलमान की बाइक से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को एंबुलेस से टांडा सीएचसी भिजवाया गया।वहां से तीनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।घायलों में शिवा की हालत नाजुक बताई गई जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है। वहीं हादसे के बाद कोसी नदी के पुल पर जाम लग गया। मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।