फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   You will have to pay 5500 rupees to learn to drive a car

Rampur News: कार चलाना सीखने के लिए देने होंगे 5500 रुपये

Sat, 26 Apr 2025 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 26 Apr 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
You will have to pay 5500 rupees to learn to drive a car
रामपुर। ट्रेनिंग और टेस्टिंग की अनुमति मिलने के बाद अब वाहन सीखने के लिए फीस भी तय कर दी गई है। दोपहिया वाहन से लेकर चारपहिया वाहन सीखने के लिए अलग-अलग कैटेगिरी में शुल्क निर्धारित किए गए है। सेंटर खुलने के साथ अब तक 20 से अधिक लोग अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।
विज्ञापन

शहजाद नगर जीरो प्वाइंट पर निर्मित वाहन ट्रेनिंग सेंटर में अब वाहन सीखने की शुरूआत हो चुकी है। ट्रेनिंग और टेस्टिंग के लिए अनुमति मिलने के बाद से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। अब तक 20 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। सेंटर का निर्माण करने वाली कंपनी परफेक्ट हाऊस के संचालक शलभ गुप्ता बताते हैं कि दोपहिया से लेकर चारपहिया वाहन भी यहां पर सीखने को मिलेगा। इसके साथ हैवी व्हीकल में वाहन सिखाए जाएंगे। इसमें दोपहिया वाहन सीखने वाले लोगों को आवेदन करने के साथ 4700 रुपये की फीस देनी होगी। जिसमें 21 दिन का कोर्स कराया जाएगा। इसके बाद टेस्ट के पास होने के बाद एक सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इसी तरह से कार सीखने के लिए 5500 हजार रुपये जमा करने होंगे। इसकी अवधि भी 21 दिन की रहेगी। इसमें लर्निंग लाइसेंस होना जरूरी है। इसके बाद ही इसको सीख सकेंगे। वाहन सीखने के बाद सर्टिफिकेट होगा, उसके आधार पर लाइसेंस भी बन जाएगा। इसके अलावा हैवी व्हीकल जिसमें ट्रक आदि सीखने के लिए 15 हजार रुपये फीस जमा करना होगी। इसमें भी लर्निंग सर्टिफिकेट जरूरी होगा। बताया कि यदि लर्निंग के लिए सेंटर से आवेदन करते हैं तो इसमें 1000 रुपये का शुल्क देना होगा। एआरटीओ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि इसको शुरू करवा दिया गया है।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed