{"_id":"580129634f1c1bd875290d4f","slug":"yateemkhana-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"यतीमखाना प्रकरण ः अगस्त में बसाया अब उजाड़ रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यतीमखाना प्रकरण ः अगस्त में बसाया अब उजाड़ रहे
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sat, 15 Oct 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में शुक्रवार को यतीमखाने की जमीन पर कब्जे हटाए जाने के मामले में नवनिर्मित रामपुर पब्लिक स्कूल में पहुंचे जिलािध्ाकारी और अन्य अधिकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यतीमखाने की जमीन पर काबिज लोगों को वहां से हटाने के लिए 14 अगस्त को करीब 25 लोगों के किराएदारी आवंटन किए गए थे। जिनके पास तीन सौ गज जमीन थी उन्हें 150 गज, जिनपर दो सौ गज थी उनको सौ गज के आवंटन पत्र दिए गए थे।
यह आवंटन पत्र सहायक सर्वे आयुक्त वक्फ आरपी सिंह, जोनल वक्फ आफीसर मो. उमर खां और वरिष्ठ सहायक वक्फ रामसुमेर के हस्ताक्षर से जारी किए गए थे, इन्हें 14 अक्तूबर को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
कब्जा हटाने के लिए नोटिस चस्पा किए गए हैं। जिनके आवंटन निरस्त किए गए हैं उनमें शन्नू, अहसान, शाकिर, बन्ने, फरमान, इरफान, साजिद, पप्पू, शाहरुख, बन्ने, शौकीन, मुन्ने, आसिफ, नन्हे राजा, अमीर, नासिर के आवंटनों को निरस्त कर दिया गया। अब बेदखली का नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन