फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   worship of lord gensh

देवा ओ देवा गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन.....

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
worship of lord gensh
रामपुर। गणेश महोत्सव पर शहर में सजे पूजा पंडालों में श्रद्घालु देर रात तक भजनों पर थिरकते रहे। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। कहीं डांडिया पर हुआ नृत्य तो कहीं भजनों पर श्रद्घालु नृत्य करते रहे।
विज्ञापन

शहर में रविवार को भी गणेश महोत्सव की धूम रही। सुबह से ही श्रद्घालुओं ने पूजा पंडालों में पहुंचना शुरू कर दिया था। मराठा एसोसिएशन एवं श्री गणेश मराठा मंडल की ओर से मिस्टन गंज स्थित अग्रवाल धर्मशाला में लगे पूजा पंडाल में सुबह को विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। शाम को भजन संध्या हुई। जिसमें बरेली से आई गायक कलाकार नीलम से भगवान गणेश के भजन प्रस्तुत किए। देवा ओ देवा गणपति देवा, तुमसे बढ़कर कौन। गणपति राखो मेरी लाज, जय गणेश देवा जैसे भजनों पर श्रद्घालु भक्तिभाव में खोकर नृत्य करते रहे।आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा, अध्यक्ष अन्ना मराठा, विनोद रस्तोगी, चंद्र प्रकाश रस्तोगी, संजय मराठा, सूरज मराठा, दिनकर मराठा, सोमनाथ मराठा, नत्थू मराठा, अनूप सक्सेना, राजू मराठा, अशेष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुराना गंज स्थित श्री हरिहर मंदिर में गणेश महोत्सव की धूम रही। सुबह को विधि विधान से पूजा अर्चना हुई। शाम को हुई भजन संध्या में स्थानीय गायक कलाकारों में भजन प्रस्तुत किए तो श्रद्घालु लंबोदर की भक्ति में खोकर नृत्य करने लगे। बाबी देवल, आलोक देवल, रोहित रस्तोगी, अश्विनी त्यागी, गौरव गुप्ता, आशीष अग्रवाल, रजत गुप्ता, तनुज गुप्ता, अंकुर शर्मा, सचिन ठाकुर, अमन गुप्ता, प्रिंस कौशिक आदि मौजूद रहे। चादर वाला बाग स्थित शिव मंदिर में भी गणेश महोत्सव की धूम रही। इस दौरान तमाम श्रद्घालु मौजूद रहे। रस्तोगी महिला समाज की ओर से मनाए जा रहे गणेश महोत्सव में महिलाएं देर तक डांडिया पर थिरकती रहीं। वंशिका, शिखा दीप, ज्योति, बाला, पूनम, चंद्रलेखा, सारिका, एकता, बबीता, अमिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed