फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   workshop for devolopment of hindi

हिंदी को बढ़ावा देने के लिए हुआ कार्यशाला का आयोजन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
workshop for devolopment of hindi
रामपुर। आकाशवाणी केंद्र में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कार्य प्रणाली में हिंदी की सार्थकता पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

कार्यशाला में विशेषज्ञ केे तौर पर अभियांत्रिकी प्रमुख मुकेश कुमार ने महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि किस प्रकार हिंदी सामाजिक जीवन के साथ-साथ का कार्यालयी जीवन का एक प्रमुख हिस्सा बन चुकी है। वर्तमान कार्य प्रणाली में हिंदी की सार्थकता पर उन्होंने प्रकाश डाला। अभियांत्रिकी सहायक शोभित वर्मा ने वर्तमान में आकाशवाणी की बदलती कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला। साथ ही बदलती कार्यप्रणाली के साथ हिंदी को अपनाने की महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। केंद्र अध्यक्ष मनदीप कौर चड्ढा द्वारा आकाशवाणी की बदलती भूमिका और सामाजिक जागरूकता के प्रति सभी सदस्यों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। हिंदी को राष्ट्रीय और सामाजिक एकता के साथ-साथ कार्यालयी एकता का प्रतीक मानते हुए सभी सदस्यों को एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन असीम सक्सेना ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिशासी डॉक्टर विनय वर्मा, कार्यक्रम अधिशाषी राजीव कुमार सक्सेना, मंतोष विश्वास, गौरव सक्सेना, राघवेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, हरिओम सैनी, बृजमोहन कृष्ण गोपाल, डीसी बेलवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed