{"_id":"5ec812798ebc3e90532905fd","slug":"work-and-corona-virus-effect-rampur-news-mbd3500841173","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरीपेशा लोग काम की जिम्मेदारी के साथ कोरोना से भी रखें पूरा बचाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरीपेशा लोग काम की जिम्मेदारी के साथ कोरोना से भी रखें पूरा बचाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। कोरोना संक्रमण के बीच ही अब सरकार धीरे-धीरे कामकाज शुरू करवा रही है। कुछ पाबंदियों के साथ कारखाने, दुकान, दफ्तर समेत निजी क्षेत्र में भी कई काम शुरू हो गए हैं। लॉकडाउन 4 के पूरा होने के बाद कई और काम शुरू होंगे। ऐसे में नौकरीपेशा व्यक्ति का घर में रहना संभव नहीं होगा। काम पर जाना जरूरी भी होगा और मजबूरी भी होगा लेकिन, इस दौरान कोरोना वायरस से बचने के लिए कुछ सावधानियां बरतना बेहद जरूरी होगा। एमडी-मेडिसिन और वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. राजीव अग्रवाल ने अमर उजाला से नौकरीपेशा लोगों के काम पर जाने और काम से वापस घर आने के साथ ही कार्यस्थल पर बरती जाने वाली प्रमुख सावधानियों को बताया। जिनसे कोरोना को जोखिम काफी हद तक कम किया सकता है।
घर से काम पर निकलते समय हैंड सैनिटाइजर साथ रखें। संभव हो तो ग्लब्स पहनकर ही काम पर जाएं।
घर से बाहर बिना मास्क लगाए न निकलें। सिर ढकने के लिए भी गमछा या कोई कपड़ा लेकर जाएं।
ऑफिस या कार्यक्षेत्र में सोशल डिस्टेंस का पूरा ध्यान रखें। सहकर्मियों के साथ बातचीत के दौरान भी उचित दूरी बनाए रखें।
ऑफिस में अगर डेस्क वर्क है तो मेज पर कम से कम सामान रखें। टेबल और उस पर सभी सामान को रोजाना काम शुरू करने से पहले सैनिटाइज करें, कंप्यूटर हो तो की-बोर्ड, माउस, सीपीयू ऑन-आफ स्विच जरूर सैनिटाइज करें।
काम से वापस घर आकर सबसे पहले हाथों को सैनिटाइज करें, इसके बाद ही गेट या किसी भी वस्तु को छुएं।
सभी कपड़े तुरंत हल्के गर्म पानी में सर्फ डालकर करीब आधा से एक घंटा भिगोकर रखने के बाद धो दें।
पर्स, मोबाइल, बेल्ट, आदि साथ गए सभी सामान को हाथों को सैनिटाइज करने के बाद सही ढंग से सैनिटाइज करें इसके बाद ही इन्हें घर में ले जाएं।
कपड़े सर्फ के पानी में भिगोने के बाद स्वयं भी नहाएं और नहाने के बाद ही घर के अंदर प्रवेश करें।
जिन जूतों को आप काम पर जाएं उन्हें बाहर ही रखें घर के अंदर न लाएं। इसके लिए बाहर एक कोने में उनका स्थान बना दें।