फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   wood trader shot dead

हाईवे पर लकड़ी कारोबारी की गोली मारकर हत्या

Wed, 30 Nov 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो भोट/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो भोट/रामपुर Updated Wed, 30 Nov 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

नैनीताल हाईवे पर दिनदहाड़े बाइक सवार लकड़ी कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार हमलावर भाग निकले। हाईवे पर हत्या होने से पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हत्या की वजह साफ नही हो पाई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

लकड़ी कारोबारी की गोली मारकर हत्या करने का मामला भोट थाना क्षेत्र के गांव कोयली से जुड़ा है। शहर कोतवाली क्षेत्र के बेरियान निवासी मुन्ना खां के बेटे फैसल (28) की भोट थाना क्षेत्र के गांव कोयली में चिपड़ की फैक्ट्री है। वह मंगलवार को अपनी फैक्ट्री गया हुआ था। दोपहर के समय मशीन का ब्लेड सही कराने के लिए सौरभ नाम के एक युवक के साथ बाइक से बिलासपुर गेट आया था। काम होने के बाद दोनों बाइक से फैक्ट्री वापस जा रहे थे।
विज्ञापन


फैक्ट्री से कुछ दूरी पर पीछे से आई एक बाइक पर सवार दो युवकों ने फैसल के ऊपर तमंचे से गोली चला दी, जो फैसल के सिर में जाकर लगी। गोली लगते ही फैसल और सौरभ सड़क पर गिर गए। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। गोली की आवाज पर आसपास के लोग जुट गए। फैसल को तुरंत अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैसल की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने के बाद एएसपी मोहम्मद तारिक,  सीओ केमरी व एसओ भोट मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का जायजा लिया। फैसल के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट  दर्ज कर ली हैएएसपी मोहम्मद तारिक ने बताया कि भोट थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या कर नदी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed