फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   women taken poision in home dispute

जहरीले पदार्थ के सेवन से विवाहिता की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
women taken poision in home dispute
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद में एक विवाहिता ने जहरीेला पदार्थ खा लिया। मामले की जानकारी होने पर परिजनों ने विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, चिकित्सकों ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर गंज पुलिस भी जिला अस्पताल आ गई। पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

गंज थाना क्षेत्र के काशीपुर आगा गांव निवासी संजय की शादी भागवती(39) के साथ हुई थी। रविवार को घरेलू विवाद में भागवती ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। भागवती की हालात खराब होती देख परिजनों में हड़कंप मच गया। आननफानन परिजन विवाहिता को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां, चिकित्सक ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। बाद में मामले की जानकारी होने पर गंज पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। गंज थाना प्रभारी सुरेंद्र पचोरी ने बताया कि एक विवाहिता ने जहरीले पदार्थ खा लिया था। पूछताछ में किसी बात को लेकर घरेलू विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी सामने आई है। मायके वाले या अन्य किसी का कोई आरोप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed