फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Women reached the shrine wading through waterlogged areas; demanded drainage facilities.

Rampur News: जलभराव के बीच होकर देवी स्थल पहुंचीं महिलाएं, जल निकासी की मांग

Thu, 30 Jul 2026 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 30 Jul 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Women reached the shrine wading through waterlogged areas; demanded drainage facilities.
बिलासपुर। नगर से सटे ग्राम खोदलपुर की श्री गुरु नानक कॉलोनी के लोग जलभराव की समस्या से परेशान हैं। जरा सी बारिश में पूरी कॉलोनी में पानी भर जाता है, जिससे लोगों का रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कॉलोनी की महिलाएं जलभराव के बीच से होकर नेत्र चिकित्सालय के समीप स्थित देवी स्थल पहुंचीं और पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद महिलाओं ने सड़क किनारे बैठकर भजन-कीर्तन किया तथा प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं कराई है, जिसके कारण हर वर्ष बरसात में उन्हें जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ता है। उनका कहना है कि जरा सी बारिश में कॉलोनी तालाब बन जाती है। घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। बच्चों को स्कूल जाने में सबसे अधिक परेशानी होती है और दैनिक कार्य भी प्रभावित होते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान से कई बार शिकायत की गई, लेकिन आज तक जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि गुरु पूर्णिमा जैसे पावन पर्व पर भी उन्हें गंदे पानी से होकर पूजा करने जाना पड़ा, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि बरसात में उन्हें राहत मिल सके।

निवर्तमान ग्राम प्रधान अंग्रेज सिंह ने बताया कि उन्होंने नालों का निर्माण कराया है। बीडीओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि श्री गुरु नानक कॉलोनी में जल्द ही पानी की निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी। समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed