फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   women play vital role in democracy

लोकतंत्र में महिलाएं भी निभाएं अपनी जिम्मेदारी

Sun, 07 Apr 2019 12:12 AM IST
vijendra pratap अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Published by: vijendra pratap Updated Sun, 07 Apr 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम के तहत मुस्लिम महिलाओं ने लोकतंत्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका विषय पर चर्चा की। गोष्ठी में महिलाओं ने धर्म-जाति से ऊपर उठकर मजबूत राष्ट्र निर्माण के लिए मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने की अपील की।

सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित आंबेडकर पार्क में मुस्लिम समाज की महिलाएं एकत्र हुईं। इस मौके पर मरियम ने कहा कि लोकतंत्र में नागरिकों को मिला सबसे बड़ा अधिकार मताधिकार है, इसलिए अपने मत का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आधी आबादी कहा जाता है, इसलिए समाज और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की जिम्मेदारी भी बराबर की है। जिसे पूरा करने के लिए सभी महिलाएं 23 अप्रैल को अवश्य वोट करें।
विज्ञापन


चांदनी ने कहा कि महिलाएं शक्ति के प्रतीक के रूप में देखी जाती हैं, इसलिए इस शक्ति का प्रयोग लोकतंत्र में भी बखूबी करना चाहिए। महिलाएं किसी भी बात या बहाने को लेकर घर पर न बैठें और वोट करें। रेखा ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल कर रही हैं। विज्ञान, चिकित्सा, शिक्षा, समाज सेवा, राजनीति से लेकर सेना तक में महिलाएं अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों और किसी भी प्रकार की ज्यादती या जुल्म पर खामोश न बैठें।  इस दौरान तमाम महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के समापन पर महिलाओं ने मतदान अवश्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed