{"_id":"6317a28d710c7a6b80032236","slug":"women-ijured-in-gunshot-milak-news-mbd4402475176","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर गई महिला को गोली मारी, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत पर गई महिला को गोली मारी, घायल
विज्ञापन
मिलक। खेत पर फसल देखने गई महिला को कुछ लोगों ने गोली मार दी। गोली लगने से वह घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना क्षेत्र के एजनखेड़ा गांव की है। मंगलवार शाम चार बजे गांव निवासी राममवती अपने खेत पर गन्ने की फसल देखने गई थी। पीछे से किसी ने उसको गोली मार दी। पीठ में गोली लगने से महिला घायल हो गई। शोर शराबा सुनकर इसके परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक महिला खतरे से बाहर है।
सूचना पर पहुंचे कोतवाल सतेंद्र कुमार सिंह ने घायल महिला से घटना की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि मामले की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।