{"_id":"5744a0ed4f1c1b7562690841","slug":"women-died-due-to-shock-of-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशीन में करेंट आने से महिला की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशीन में करेंट आने से महिला की जान गई
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Wed, 25 May 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दरी बुनने की मशीन में करेंट आने से मशीन पर काम कर रही महिला की मौत हो गई। हादसे के वक्त अन्य परिजन भी घर में मौजूद थे लेकिन, महिला की चीख की आवाज भी निकलने से किसी को हादसे का पता नहीं चला। परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
कस्बा निवासी उमर के घर पर दरी बुनने की मशीन लगी हुई है। उमर व अन्य परिजन दरी बुनकर ही जीवन यापन करते हैं। मंगलवार को उमर काम से बाहर गया हुआ था। दोपहर करीब दो बजे बिजली आने पर उसकी पत्नी मेहताब दरी बुनने में काम आने वाले रूलर को तैयार करने वाली मशीन पर काम करने चली गई। इसी दौरान मशीन में करेंट आ गया, जिसकी चपेट में महताब आ गई।
हादसे के वक्त अन्य परिजन बरामदे में खाना खा रहे थे। खाना खाकर जब मेहताब का बेटा मशीन वाले कमरे में पहुंचा तो उसने महताब को फर्श पर बेसुध पड़ा देखा। सरफाराज ने उसे काफी हिलाया-डुलाया और आवाज दी लेकिन, मेहताब कुछ भी नहीं बोल रही थी। जिससे सरफराज व अन्य परिजन घबरा गए और उसे तुरंत कस्बे के एक चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने महताब को मृत घोषित कर दिया।