{"_id":"38aad8f67aefb1e3f531bb2dbe9861b6","slug":"woman-murdered-in-milak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर महिला की हत्या, शव फेंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर महिला की हत्या, शव फेंका
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर
Updated Tue, 26 Jan 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलक रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में सोमवार को एक महिला का शव मिलने से
विज्ञापन
सनसनी फैल गई। हत्यारों ने हत्या के बाद महिला के शव को झाड़ियों में फेंक
दिया। महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। महिला के हाथ पर ओम लिखा है।
उसके हाथ में स्टील के कड़े में ओम नम: शिवाय छपा है। पुलिस मामले की जांच
कर रही है।
महिला के शव पर निशान हैं, जिससे ऐसी आशंका जताई जा रही है कि गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है। पुलिस के मुताबिक रविवार की रात जीआरपी को जानकारी मिली कि रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। जीआरपी ने घटना स्थल को अपने क्षेत्र से बाहर बताकर पल्ला झाड़ लिया।
इसके बाद मिलक कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला (21) के शव को झाड़ियों से निकलवाया। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो महिला का एक चप्पल रेलवे स्टेशन पर मिला। स्टेशन पर महिला के शव को घसीटे जाने का निशान भी मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
मिलक कोतवाली के प्रभारी राघव राम मिश्रा ने बताया कि महिला प्रिंटेड लाल कुर्ता और जामनी रंग की सलवार पहने हुई थी। शव के पास कढ़ाई वाला दुपट्टा पड़ा मिला है। पुलिस का कहना है कि महिला की शिनाख्त कराए जाने की कोशिश की जा रही है। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि रेलवे स्टेशन पर गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है।