फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Woman falls from bike and dies, husband accused of dowry death

Rampur News: बाइक से गिरी महिला की मौत, पति पर दहेज हत्या का आरोप

Mon, 30 Mar 2026 12:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 30 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Woman falls from bike and dies, husband accused of dowry death
रामपुर। बाइक से गिरकर महिला की मौत के मामले में मायके पक्ष ने पति पर धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए गंज थाने में दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना 25 मार्च की डूंगरपुर के पास की बताई गई है।
विज्ञापन

केमरी थाना क्षेत्र के जनुनागर निवासी अजयपाल ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी आरती की शादी 25 फरवरी को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मंसूरपुर निवासी विशाल से हुई थी। आरोप है कि 25 मार्च की रात विशाल आरती को एक समारोह से बाइक से वापस ला रहा था। रास्ते में डूंगरपुर के पास उसने आरती को धक्का दे दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष दहेज के लिए आरती को प्रताड़ित करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। गंज कोतवाल पवन कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
पुलिस को घटना का सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें चलती बाइक से महिला को गिरते हुए देखा गया है। फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।
----
डांस को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस के अनुसार जन्मदिन पार्टी में नृत्य को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद यह घटना हुई। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed