{"_id":"66e1d9ab425e6142c5055aab","slug":"woman-dies-in-noida-husband-accused-of-murder-rampur-news-c-282-1-rmp1006-129747-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: नोएडा में महिला की मौत, पति पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: नोएडा में महिला की मौत, पति पर हत्या का आरोप
Wed, 11 Sep 2024 11:25 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 11 Sep 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
पटवाई (रामपुर)। नोएडा में पति के साथ रह रही महिला की बुधवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बुधवार रात करीब साढे आठ बजे पति शव को नोएडा से गांव पटवाई ले आया, जिसके कुछ देर बाद ही मुरादाबाद के कुंदरकी निवासी मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा करते हुए पति पर महिला को फंदे पर लटकाकर मारने का आरोप लगाया। जिसके बाद पटवाई पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव पटवाई निवासी रवि की शादी करीब 11 साल पहले मुरादाबाद के कुंदरकी निवासी नीलम से हुई थी। शादी के कुछ सालों बाद रवि पत्नी को लेकर नोएडा चला गया। वहां वो मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। नीलम के भाई कमल ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे रवि का फोन आया कि उनकी बहन नीलम की मौत हो गई है। रवि ने मायके पक्ष के लोगों को घर बुलाया। जिसके बाद मायके पक्ष के लोग घर से रवाना हो गए। बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे रवि पत्नी का शव लेकर पटवाई पहुंच गया, जिसके कुछ देर बाद ही मायके पक्ष के लोग भी वहां आ गए। मायके पक्ष के लोगों ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया तो पटवाई पुलिस हरकत में आ गई। उन्होंने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार में तीन बेटे व दो बेटी हैं। पटवाई पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। फिलहाल मामले में तहरीर ली गई है।