फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Woman dies after time is lost seeking faith healing and traditional remedies following a snakebite.

Rampur News: सर्पदंश के बाद झाड़फूंक और देसी दवा कराने में बीता समय, महिला की मौत

Tue, 25 Aug 2026 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 25 Aug 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after time is lost seeking faith healing and traditional remedies following a snakebite.
रामपुर। थाना स्वार क्षेत्र के मधुपुरा गांव में सोमवार सुबह सांप के डसने से 50 वर्षीय बुद्धो देवी की मौत हो गई। सर्पदंश के बाद परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय पहले झाड़फूंक और देसी दवा कराने अजीमनगर क्षेत्र के बेनजीर गांव स्थित हकीम के पास ले गए। हालत बिगड़ने पर बाजपुर के निजी अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां भी भर्ती नहीं किया गया। इसके बाद सीएचसी स्वार पहुंचने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतका के बेटे पंकज कुमार ने बताया, उनकी मां सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे घर के आंगन में सफाई कर रही थीं। इसी दौरान कचरे में छिपे जहरीले सांप ने उनके हाथ में डस लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अजीमनगर क्षेत्र के बेनजीर गांव में एक हकीम के पास ले गए।
विज्ञापन

वहां झाड़फूंक और देसी दवा कराने में समय बीत गया, लेकिन महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद सुबह करीब आठ बजे परिजन महिला को उत्तराखंड के बाजपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने हालत बेहद गंभीर बताते हुए भर्ती करने से इन्कार कर दिया। करीब नौ बजे परिजन सीएचसी स्वार पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि महिला को बेहद गंभीर हालत में लाया गया था। अगर सही समय से महिला को उपचार के लिए लाया गया होता तो शायद जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed