फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   witness reached in favour of azajm kha

Rampur News: आजम खां के पक्ष में दो सपा नेताओं ने दर्ज कराए ब्यान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
witness reached in favour of azajm kha
रामपुर। सपा नेता मोहम्मद आजम खां के नफरती भाषण देने के मामले में बुधवार को दो सपा नेताओं ने आजम खां के पक्ष में अपने ब्यान दर्ज कराए। अभियोजन अधिकारी द्वारा उनसे जिरह की गई उनकी गवाही पूरी हो गई है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 22 मई को होगी।
विज्ञापन

नफरती भाषण के मामले में शहजादनगर थाने में वर्ष 2019 में लोक सभा चुनाव के दौरान आजम खां के खिलाफ नफरती भाषण देने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने विवेचना के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की इस मामले में आजम खां जमानत पर चल रहे है। इस मामले के सुनवाई एमपी.एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल में सुनवाई चल रही है। बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान बिलासपुर पालिका के पूर्व चेयरमैन मोहम्मद हसन और गेंदनलाल
विज्ञापन

गुप्ता ने आजम खां के पक्ष में ब्यान दर्ज कराए। अभियोजन अधिकारी अमर नाथ तिवारी ने गवाहों से जिरह की उनकी गवाही पूरी हो गई है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 22 मई को होगी। अभियोजन अधिकारी अमर नाथ तिवारी ने बताया की आजम खां के अधिवक्ता के प्रार्थना पत्र पर कोर्ट ने शाहबाद की पूर्व चेयरमैन शमा परवीन को डिस्चार्ज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed