फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   wine of 30 lac sieze

राजस्व जमा न करने पर 30 लाख की शराब जब्त, दुकान निरस्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
wine of 30 lac sieze
रामपुर। शराब की दुकान के आवंटी ने आबकारी विभाग को राजस्व का भुगतान नहीं किया, जिसके चलते सिटी मजिस्ट्रेट ने 30 लाख रुपये की शराब जब्त कर ली है। साथ ही दुकान भी निरस्त कर दी है।
विज्ञापन

मामला दिल्ली-लखनऊ मार्ग स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान से जुड़ा हुआ है। यह दुकान मंजू बाला के नाम से आवंटित है, जिसे प्रतिनिधि के रूप में सतेंद्र सिंह संचालित कर रहे थे। आवंटी ने समय से दुकान आवंटन का राजस्व जमा नहीं किया। कई बार आबकारी विभाग की ओर से पत्राचार भी किया गया, लेकिन इसके बाद भी बकाया जमा नहीं हो सका। जिसके बाद मंगलवार को नगर मजिस्ट्रेट हेम सिंह मौके पर पहुंच गए, जहां उन्होंने दुकान को निरस्त करते हुए 30 लाख रुपये की कीमत की अंग्रेजी शराब का स्टॉक जब्त कर लिया। जिला आबकारी अधिकारी एसके शर्मा ने बताया कि जब्त की गई शराब की कीमत लगभग 30 लाख रुपये है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed