फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   wine drinking in college,clash

काॅलेज में जाम छलके, हंगामा हुआ.. प्रबंधन-अफसर बेसुध्ा

Thu, 08 Sep 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ स्वार रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ स्वार रामपुर Updated Thu, 08 Sep 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
wine drinking in college,clash
स्वार के जीजीआईसी में बाबू के कार्यालय में शराब पीते हुए।

विज्ञापन
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी केे रिटायरमेंट पर हुई पार्टी में स्टाफ ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) को मयखाना बना दिया। बाबू के कमरे के अंदर और बाहर जमकर जाम छलकाए गए। शराब के नशे में धुत लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। 
 
बात इतनी बढ़ी कि मारपीट होने लगी। कालेज के गेट पर भी मारपीट हुई। आसपास के लोगों ने पहुंचकर झगड़ा कर रहे लोगों को शांत कराया। इसका वीडियो वायरल हो गया है। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है, जबकि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 30 अगस्त को रिटायर हुआ था। हालांकि, कालेज की प्रधानाचार्या ने जानकारी से इंकार किया है। कहा, मामले की जांच कराई जाएगी।  
विज्ञापन


स्वार-रामपुर मार्ग स्थित राजकीय कन्या इंटर कालेज में कक्षा 6 से लेकर इंटर तक की छात्राएं पढ़ती हैं। कालेज का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 30 अगस्त को सेवानिवृत्त हुआ था। बताते हैं कि कालेज के स्टाफ और साथियों ने कर्मचारी से पार्टी की मांग की थी। मंगलवार की देर शाम कालेज में पार्टी का दौर शुरू हुआ। बाबू के कार्यालय के अंदर और बाहर बैठकर खूब जाम छलकाए गए। किसी बात को लेकर शराब के नशे में कालेज के स्टाफ और मौजूद अन्य लोगों में कहासुनी हो गई। इसके बाद गाली-गलौज भी होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामा होता देख आसपास के लोगों की भीड़  जुट गई और लोगों ने कालेज के स्टाफ को समझाकर शांत कराया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो गया है। जिस कमरे में शराब पीने और पिलाने का दौर चल रहा था, उसी कमरे की टेबल पर राष्ट्रीय ध्वज लगा हुआ था। शराब पीने वालों ने उसकी गरिमा का भी ख्याल नहीं रखा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed