फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Will not be able to take mobile phone to the counting venue

मतगणना स्थल पर नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल फोन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Will not be able to take mobile phone to the counting venue
रामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतों की गणना दो मई को प्रात: आठ बजे से प्रारंभ होगी। इस दौरान मतगणना स्थल पर कर्मचारी व अभिकर्ता मोबाइल लेकर नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन

अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) व उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) जेपी गुप्ता ने बताया कि मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र तथा निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से उम्मीदवारों एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ता तथा मतगणना अभिकर्ता अपने साथ मोबाइल फोन नहीं लाएंगे। यदि कोई प्रत्याशी या मतगणना एजेंट मोबाइल अपने साथ लाता है, तो उसे मतगणना हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए बताया कि निर्वाचन अधिकारी व रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने साथ मोबाइल ला सकते हैं। मतगणना कैंपस के बाहर अतिरिक्त मतगणना अभिकर्ता व प्रत्याशी के लिए बैठने की व्यवस्था कराई जाए तथा जिसका अनाउसमेंट होगा, उसे ही मतगणना केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। इससे सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed