{"_id":"5a76084a4f1c1b4d588b690c","slug":"will-be-the-basis-of-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जाति और क्षेत्रवाद बीती बात, अब योग्यता होगी नौकरी का आधार’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जाति और क्षेत्रवाद बीती बात, अब योग्यता होगी नौकरी का आधार’
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
Updated Sun, 04 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
अभिवादन स्वीकार करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मौजूद अन्य मंत्री।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से रोजगार में क्षेत्रवाद और जातिवाद के खिलाफ अपना एजेंडा बताया तो मैदान में उमड़े बेरोजगार युवाओं की बांछें खिल गई। बकौल योगी, सरकार जल्द पुलिस और शिक्षा विभाग में तीन लाख भर्तियां करने जा रही है। अब युवाओं को जिला या जाति विशेष के आधार पर नहीं, बल्कि योग्यता के आधार पर नौकरी दी जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हों या फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों ही नेताओं के एजेंडें में युवा सबसे आगे हैं लेकिन प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी का दंश झेल रहे युवाओं में निराशा का माहौल बढ़ रहा है। शनिवार को रामपुर पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने युवाओं की इस नब्ज को टटोला तो मैदान योगी के पक्ष में नारों से गूंज उठा। उन्होंने रोजगार की दिशा में उठाए जा रहे सरकार के कदमों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में युवाओं को नौकरी जिला और जाति विशेष के आधार पर दी जाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा। युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर रोजगार मिलेगा। सरकार जल्द 1.37 लाख शिक्षकों और 1.62 लाख पुलिस के जवानों की भर्ती निकालने जा रही है।
अब कोई नहीं कहेगा कि जाति या क्षेत्र विशेष के लोगों को ही सरकारी नौकरी में प्राथमिकता दी जा रही है। अब ऐसे लोग भी अपनी जगह तलाश लें, जिन्होंने अतीत में ऐसी गलतियां की हैं। ये सरकार युवाओं के जीवन से खिलवाड़ करने वालों को उनकी जगह भेजकर ही रहेगी। सरकार भेदभाव और तुष्टिकरण की नीति से काम नहीं करेगी। उन्होंने औद्योगिक विकास के जरिए भी युवाओं को रोजगार देने की रणनीति के बारे में जानकारी दी।