फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Why is there such a ruckus, just a little bit that I have drunk...

Rampur News: हंंगामा क्यों है बरपा, थोड़ी सी जो पी ली है...

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Why is there such a ruckus, just a little bit that I have drunk...
रामपुर। रजा लाइब्रेरी के 250वें स्थापना दिवस के मौके पर सोमवार को गजलों के साथ ही चाहरबैत का तड़का लगा। किला मैदान में आयोजित कार्याक्रम में गजल गायक सखावत हुसैन ने अपनी गजलों के जरिये श्रोताओं को काफी देर तक बांधे रखा। इससे पहले चाहरबैत का भी लोगों ने खूब आनंद उठाया।रजा लाइब्रेरी का 250वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। रजत दशकीय समारोह के तहत सोमवार को कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों की शुरुआत दास्तानगोई के कार्यक्रम से हुई। इस दौरान डाॅ. हिमांशु वाजपेयी व डाॅ. प्रज्ञा शर्मा द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। इसके बाद श्वेता केलकर व उनके साथी कलाकारों ने चाहरबैत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस दौरान उन्होंने मुस्करा कर किसने देखा, मुझको चिलमन के करीब... गीत पेश कर लोगों को काफी देर तक बांधे रखा। इसके साथ ही करीब एक घंटे तक चले कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। एक के बाद एक चाहरबैत प्रस्तुत कर रंग जमाया।
विज्ञापन

रजत दशकीय समारोह के कार्यक्रमों की शृंखला में गजल गायक सखावत हुसैन ने गजलों से महफिल में चार चांद लगा दिए। उन्होंने हंगामा क्यों बरपा, थोड़ी सी जो पी ली है, डाका तो नहीं डाला, चोरी तो नहीं की है... गजल प्रस्तुत कर लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। इस मौके पर शहर विधायक आकाश सक्सेना, पूर्व सांसद बेगम नूरबानो, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़, डीआईजी मुनिराज, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, सीडीओ नंदकिशोर कलाल, रजा लाइब्रेरी के कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी अरुण कुमार सक्सेना, हिमांशु सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed