{"_id":"6aad95852da45fbd8d036986","slug":"welding-transformer-stolen-from-transport-companys-warehouse-rampur-news-c-282-1-smbd1025-180378-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: परिवहन कंपनी के गोदाम से वेल्डिंग ट्रांसफार्मर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: परिवहन कंपनी के गोदाम से वेल्डिंग ट्रांसफार्मर चोरी
Sat, 19 Sep 2026 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। नगर में एक परिवहन कंपनी के गोदाम परिसर से 450 किलोग्राम वजन की लकड़ी की पेटी गायब हो गई। इस पेटी में 600 केवीए का वेल्डिंग ट्रांसफार्मर रखा था, जिसे चेन्नई भेजा जाना था। मैसर्स ओम लॉजिस्टिक्स सप्लाई चेन प्राइवेट लिमिटेड के क्षेत्रीय बिक्री प्रबंधक नितिन मदान ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
यह खेप मैसर्स व्हील्स इंडिया लिमिटेड की थी और रामपुर से बिलासपुर केंद्र पर आई थी। गोदाम में फर्श का कार्य चलने के कारण पेटी को बाहर सुरक्षित स्थान पर रखा गया था। 20 जून को जब चेन्नई के लिए माल लोड करने वाहन आया, तो पेटी अपने स्थान पर नहीं मिली।
कर्मचारियों की खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। कंपनी ने आंतरिक जांच के बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर निगरानी कैमरों और संबंधित लोगों से पूछताछ कर जांच की जा रही है। संवाद