फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Welcome to the teacher who received the National Teacher Award

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका का हुआ स्वागत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Welcome to the teacher who received the National Teacher Award
रामपुर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित तृप्ति माहौर का स्वागत क - फोटो : RAMPUR
रामपुर। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार लेकर लौटी शिक्षिका तृप्ति माहौर का कॉलेज में पहुुंचने पर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। खुशी से शिक्षिकाओं और बालिकाओं की आंखों में आंसू भर आए। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज किला की शिक्षिका तृप्ति माहौर मंगलवार को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त कर कालेज लौटीं।
विज्ञापन

लखनऊ से सम्मान प्राप्त करके जब वह विद्यालय पहुंची तब विद्यालय की प्रधानाचार्य महताब जहां और स्कूल की अन्य शिक्षिकाएं कॉलेज के गेट पर आ गईं। साथी शिक्षिकाओं व छात्राओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। विद्यालय में जश्न का माहौल था। प्रधानाचार्या ने शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न प्रदान कर उनका सम्मान किया। शिक्षिकाओं डॉ. गीता सैनी, राजकमल, प्रतिभा सिंह, पारुल गोयल, ज्योति, समरीन, सुमरनी, सविता सक्सेना, संगीता शर्मा, स्वाति, भारती सिसोदिया ने बधाई दी। विद्यालय की छात्रा मेघा ठाकुर खतीजा इकबाल, स्वाति अग्रवाल, शैबा ने धन्यवाद दिया। शिक्षिका तृप्ति ने कहा कि वह चाहती हैं कि हर बालिकाओं को शिक्षा प्राप्त हो और वह समाज में अपनी एक पहचान बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed