फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   webcasting on 1544 booth in loksabha by election

लोकसभा उपचुनाव : जिले के 1544 बूथों पर होगी वेबकास्टिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
webcasting on 1544 booth in loksabha by election
रामपुर। लोकसभा उपचुनाव पर चुनाव आयोग की नजरें रहेंगी। इसके लिए जिले में 1544 बूथों पर वेबकास्टिंग की जाएगी। इस बाबत जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, जिला प्रशासन की ओर से वेबकास्टिंग के लिए टेंडर मांगे गए हैं। जिसमें निविदा के लिए सात जून को सुबह नौ बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

जिले में लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन शुरू हो गए हैं। जबकि, 23 जून को मतदान होगा और 26 जून को मतगणना होगी। ऐसे में मतदान व मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो, इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से इंतजाम किए जा रहे हैं। दरअसल, जिले में 2058 बूथों पर मतदान होगा। नियमानुसार 75 फीसदी बूथों पर वेबकास्टिंग होगी। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. वैभव शर्मा ने बताया कि जिले में 1544 बूथों पर वेबकास्टिंग होगी। इसके लिए टेंडर मांगे गए हैं। निविदादाता सात जून को सुबह नौ बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed