फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   water logging due to heavy rain

लगातार हो रही बारिश से जलभराव, फसलों को नुकसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:42 AM IST
सार

तीन दिनों से हो रही बारिश किसानों के लिए आफत बन गई है।शुक्रवार की रात से बारिश ने जो रफ्तार पकड़ी है वह शनिवार को पूरे दिन जारी रही।बेमौसम बारिश के कारण किसान बेहाल और बेसहारा खड़ा दिख रहा है।

विज्ञापन
water logging due to heavy rain

विस्तार

रामपुर। तीन दिनों से हो रही बारिश किसानों के लिए आफत बन गई है। बारिश से किसानों की धान की खड़ी फसल बर्बाद हो गई है। धान और आलू के खेतों में पानी भर गया है। किसान इस बारिश से हुई तबाही से काफी चिंतित हैं और उनका कहना है कि इस बर्बादी के कारण वो गेहूं की बुवाई के लिए खाद खरीदने का पैसा भी नहीं जुटा पाएंगे। बारिश से धान के साथ सब्जियों की फसल को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार की रात से बारिश हो रही है। शुक्रवार की रात से बारिश ने जो रफ्तार पकड़ी है वह शनिवार को पूरे दिन जारी रही। शनिवार को पूरे दिन बारिश होती रही। इससे वजह से रामपुर शहर की कई प्रमुख सड़कों पर जलभराव हो गया। कई कॉलोनियों की गलियों में पानी भर गया। लोगों को आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूल-कॉलेज और कार्यालयों उपस्थिति कम रही। बाजारों में सन्नाटा रहा। बारिश की सबसे अधिक मार किसानों पर पड़ी है। लगातार हो रही बारिश से खेतों में पानी भर गया है, जिससे किसान बेहद परेशान हैं। बेमौसम बारिश के कारण किसान बेहाल और बेसहारा खड़ा दिख रहा है। दरअसल, ये महीना खरीफ फसल की कटाई और रबी फसलों की बुवाई का माना जाता है। इस दौरान धान की कटाई का कार्य और गेहूं, चना, मटर, मसूर, सरसों की बुवाई शुरू होती है। शुक्रवार रात आठ बजे से लगातार बारिश हो रही है। खेतों में कटी फसल को भारी नुकसान होने की संभावना है। जिले में लगभग 60 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम के माहिरों की माने तो अभी अगले एक-दो दिनों के अंदर मौसम के मिजाज में बदलाव की संभावना नहीं है। अभी बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed