{"_id":"5793c6f24f1c1ba07cc4c330","slug":"water-intered-in-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर और सड़क पर भरा पानी, हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर और सड़क पर भरा पानी, हुई परेशानी
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
Updated Sun, 24 Jul 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में शनिवार को कचहरी से कोठी खास बाग को जाने वाले मार्ग पर हुआ जल भराव।
विज्ञापन
गुरुवार रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शनिवार दोपहर तक जारी रहा। कुछ-कुछ देर थमने के बाद बारिश दोबारा शुरू होती रही। शुक्रवार रात से शनिवार दोपहर तक तो लगभग लगातार ही बारिश हुई। लगातार हुई तेज बारिश ने गांव से लेकर शहर तक जलभराव की समस्या खड़ी कर दी। कई मुख्य मार्गों पर चलना भी दूभर हो गया। लगातार बारिश से हाईवे के हालात और खराब हो गए। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
गुरुवार रात को शुरू हुई बारिश शुक्रवार सुबह थम गई लेकिन, रात तक आसमान में बादल छाए रहे। इसके बाद शुक्रवार रात से एक बार फिर जिले भर में तेज बारिश हुई। बारिश में शहर केसरपुर गांव में सभी गलियां पानी में डूब गईं तो कई घरों तक में पानी घुस गया। शहर में भी गंगापुर आवास विकास, विकास नगर, न्यू कृष्णा विहार, पत्थरों का थम, कैथ का पेड़ समेत कई मोहल्लों में पानी घरों तक में घुस गया।
शहर के प्रमुख जौहर अली व शौकत अली मार्ग पर भी लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा। गंगापुर आवास विकास के सामने से जा रहे कचहरी मार्ग पर भी जलभराव हो गया। जिससे कचहरी आने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। लगातार बारिश से पनवड़िया व भमरौआ रोड पर सड़क के हाल और भी बुरे हो गए हैं। उधर गंज क्षेत्र के काशीपुर गांव में तालाबों का पानी गांव में घुसने से जलभराव हो गया है।