{"_id":"6244a980b2570a3828286925","slug":"warrant-against-stf-inspector-rampur-news-mbd423149584","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारतूस कांड मामला: एसटीएफ दरोगा के गैर जमानती वारंट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारतूस कांड मामला: एसटीएफ दरोगा के गैर जमानती वारंट जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। चर्चित कारतूस कांड में बुधवार को कोर्ट में तारीख थी। जिसमें गवाह कोर्ट नहीं पहुंचे। इस पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए एसटीएफ के दरोगा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करते हुए सुनवाई के लिए 15 अप्रैल की तारीख तय की है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में 26 अप्रैल 2010 को लखनऊ एसटीएफ की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ राम-रहीम पुल के नीचे से पीएसी के सेवानिवृत्त दरोगा यशोदानंदन को गिरफ्तार करते हुए कारतूस कांड का खुलासा किया था। एसटीएफ ने इस दौरान सीआरपीएफ के हवलदार विनोद और विनेश को भी गिरफ्तार किया था। एसटीएफ ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में नकदी और कारतूस बरामद किए थे। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही और पूछताछ के आधार पर मुरादाबाद पीटीसी में तैनात आर्मोरर नाथीराम सैनी को भी गिरफ्तार किया था। यशोदानंदन की निशानदेही पर इलाहाबाद, कानपुर, झांसी, मऊ आदि जनपदों से भी अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट में ट्रायल के दौरान मुख्य आरोपी यशोदानंदन की मौत हो चुकी है। इस मामले में पुलिस ने विवेचना के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की।
यह मामला एडीजे द्वितीय विजय कुमार की कोर्ट में चल रहा है, जिसमें बुधवार को तारीख थी। जिसमें एसटीएफ के दरोगा राजकुमार की गवाही होनी थी, लेकिन वह कोर्ट नहीं पहुंचे। बचाव पक्ष के अधिवक्ता देवेंद्र कुमार नंदा ने बताया कि कोर्ट ने दरोगा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करते हुए सुनवाई के लिए 15 अप्रैल की तारीख तय है।