{"_id":"57f94a774f1c1b94342706a4","slug":"voter-compion","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटरों को जागरूक करने सड़कों पर उतरे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटरों को जागरूक करने सड़कों पर उतरे बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sun, 09 Oct 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में शनिवार को मतदाता रैली में शामिल अधिकारी और स्कूलों के बच्चे। वहीं रैली का झंडी दिखा कर उद्घाटन करते डीएम और एसपी। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वोटरों को जागरुक करने के लिए जिले भर में स्कूली बच्चे सड़क पर आ गए। जागरूकता रैली निकालकर बच्चों ने लोगों से अपना वोट बनवाने के साथ ही चुनाव में अपने अधिकार का इस्तेमाल करने पर जोर दिया। कहा कि लोकतंत्र के पर्व में सबकी भागीदारी जरूरी है।
मिशन 2017 के लिए इन दिनों वोटर बनाने का अभियान चल रहा है। आयोग ने वोटरों को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने और चुनाव में लोकतंत्र की जिम्मेदारी निभाने के लिए जागरुकता रैली निकाली। शनिवार को जिला मुख्यालय पर रैली निकाली गई।
विज्ञापन
रैली की शुरुआत कलेक्ट्रेट से जिलाधिकारी अमित किशोर व पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर की। इसके बाद मतदाता जागरुकता के सफेद गुब्बारे भी उड़ाए गए। रैली कलेक्ट्रेट के गेट से शुरू होकर गांधी समाधि तक निकाली गई। रैली के दौरान स्कूली बच्चे बैंडबाजे की धुन पर आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान वे लोगों से ज्यादा वोट बनवाने का आह्वान कर रहे थे।
विज्ञापन