{"_id":"587e69fa4f1c1bda30eff0f4","slug":"vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट डालने से रोका तो होगी सख्त कार्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट डालने से रोका तो होगी सख्त कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Wed, 18 Jan 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में नामांकन के लिए बैरीकेटिंग कराते कर्मचारी। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के डीएम अमित किशोर और एसपी राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने अति संवेदनशील बूथों का निरीक्षण कर लोगों को भरोसा दिलाया कि यहां के लोग बेखौफ होकर मतदान करें। किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्ष्ाक ने मंगलवार को यहॉ प्रानपुर, कोयला तथा काशीपुर के अति संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों के द्वारा बतायी गयी समस्याऐं सुनी तथा उन्हें हर मदद का भरोसा दिलाया। कहा कि यदि मतदान में वोट सम्बन्धी किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो पुलिस विभाग की सेवा यूपी 100 पर अपनी रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी मतदाता निर्भिक होकर आगामी 15 फरवरी को अपनी इच्छानुसार मतदान करें, किसी से डरने की कोई जरूरत नही हैै। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि दिव्यांगों को मतदान में कोई असुविधा न हो इसके लिये आयोग द्वारा दिशा निर्देश के अनुसार मतदान के दौरान दिव्यांगो को सम्पूर्ण सुविधाऐं प्रदान की जायेगी। उन्होंने संबंधित उपजिलाधिकारी, तहसीलदार तथा बीएलओ को निर्देश दिये कि उक्त बूथों की साफ-सफाई तथा पीने का पानी, प्रकाश की व्यवस्था समूचित रूप से व्यवस्थित करा लिया जाय।
विज्ञापन