फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Violence and knife were the identity, today Rampur is famous in the world because of violin: Nadda

हिंसा व चाकू थी पहचान, आज वायलिन से रामपुर दुनिया में मशहूर : नड्डा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Violence and knife were the identity, today Rampur is famous in the world because of violin: Nadda
रामपुर। एक जमाने में हिंसा व चाकू ही यहां की पहचान था, आज वायलिन से रामपुर दुनिया में मशहूर है। बरेली रोड स्थित भारत गार्डन में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ये बात कही। उन्होंने कहा कि मैं काफी समय बाद रामपुर आया हूं, रामपुर की पुरानी तस्वीर याद है। जब बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। व्यापारी सूरज ढलने से पहले अपनी दुकानें बंद कर देते थे। वो माफिया राज भी हमें याद है। आज शांति से बिना डर के बेटियां स्कूल-कॉलेज जाती हैं। ये तस्वीर भाजपा, मोदी जी और योगी जी के कारण बदली है। उन्होंने पहले की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां पहले किडनैपिंग और वसूली होती थी। इससे लोग पलायन करते थे। व्यापारी भी डरते थे। आज भयमुक्त वातावरण में रामपुर विकास की ओर आगे बढ़ रहा है। मुझे खुशी हुई कि वायलिन भेंट में दिया गया। एक जमाने में रामपुर हिंसा और चाकू के लिए जाना जाता था। आज यहां का वायलिन दुनिया में मशहूर हो गया है।
विज्ञापन

जेपी नड्डा ने कहा कि घनश्याम लोधी के लिए समर्थन मांगने आया हूं। पहले कैंडिडेट के लिए अगड़ा-पिछडा, हिंदू-मुस्लिम होता था। वोट बैंक की राजनीति थी। मोदी जी ने राजनीति की परिभाषा बदल दी है। उन्होंने कहा मैं ज्ञान (जीवाईएएन) के रास्ते पर चलूंगा। जी फॉर गरीब, वाई फॉर युवा, ए फॉर अन्नदाता, एन फॉर नारी शक्ति, अगर इनकी ताकत बढ़ती है तो देश आगे बढ़ जाता है।
विज्ञापन

-----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़ों से बताई विकास की गाथा
जेपी नड्डा ने कहा कि स्टील की मैन्युफैक्चरिंग व इस्पात के प्रोडक्शन में मोदी के नेतृत्व में भारत चौथे से दूसरे नंबर पर आ गया है। जल्द पहले नंबर पर आएगा। केमिकल एक्सपोर्ट में 168 प्रतिशत, पेट्रो केमिकल्स में करीब 106 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। प्रधानमंत्री जनधन योजना में 28 करोड़ बहनों के खाते खोलकर उनका सशक्तीकरण किया गया। प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत 80 करोड़ जनता को मुफ्त राशन मिल रहा है, जिसमें 15 करोड़ उत्तर प्रदेश के बहन-भाई हैं। आईएमएफ का कहना है कि 25 करोड़ भारतीय गरीबी रेखा से ऊपर आ गए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये मिल रहे हैं। प्रदेश के दो करोड़ 50 लाख किसानों को लाभ मिल रहा है। उज्जवला योजना में 10 करोड़ महिलाओं में से 1 करोड़ 80 लाख यूपी के लाभार्थी हैं। रामपुर में भी इस योजना के 2.3 लाख लाभार्थी हैं। जल जीवन मिशन में देश में 11.5 करोड़ बहनों को हर घर नल से जल योजना का लाभ मिला है। जिसमें यूपी में 2.5 करोड़ और रामपुर में 2.3 लाख लाभार्थी हैं। आयुष्मान योजना में देश में 55 करोड़ लोगों को लाभ मिला।
--------------------------------------
बोले- यूपी में बने डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से विकास की गंगा बही
नड्डा ने कहा कि यूपी में डिफेंस इंडस्ट्रियल काॅरिडोर बनाया गया, जिससे अलीगढ़, आगरा, झांसी, कानपुर, चित्रकूट और लखनऊ में नई विकास की गंगा बह रही है। देश में 10 सिटी स्मार्ट सिटी बन गई हैं। उप्र के गोरखपुर में एम्स दिया। 27 नए मेडिकल कॉलेज दिए गए। भारत माला प्रोजेक्ट में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे, कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस हाईवे, दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस हाईवे, वाराणसी-रांची-कोलकाता एक्सप्रेस हाईवे, कोटा एक्सप्रेस हाईवे, ये सभी उप्र से होते हुए जाते हैं।

-------------------------------
रामपुर के स्वनिधि गलियारे ने यूपी को दिखाया नया रास्ता
जेपी नड्डा ने कहा कि योगी सरकार में विधायक आकाश सक्सेना के नेतृत्व में ज्वालानगर में बना स्वनिधि गलियारा पूरे प्रदेश में एक नया रास्ता दिखाता है। ग्रामीण सड़क योजना के तहत हर गांव में पक्की सड़क और बिजली पहुंचाई जा रही हैं। हम निगेटिव वोट नहीं चाहते हैं, हम बताना चाहते हैं कि 21वीं शताब्दी का भारत तीव्र गति से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। अब उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य से उत्तम प्रदेश के रूप में आगे बढ़ रहा है।
----------------------------------
विपक्षी दलों के घोटालों को भी गिनाया
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रामपुर से देशभर के विपक्षी नेताओं पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने लैपटॉप, गोमती व फूड ग्रेंस घोटाला किया। लालू ने जमीन के बदले नौकरी व चारा घोटाला किया। डीएमके के लोगों ने बालू घोटाला किया। झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन का लैंड घोटाला, अरविंद केजरीवाल ने शराब व दवाई घोटाला किया है। ये घमंडिया गठबंधन की पहचान के अलावा कुछ नहीं है।
-----------------------------------

जेपी नड्डा ने परिवारवाद पर किया तीखा प्रहार
नड्डा ने कहा कि घमंडिया गठबंधन में परिवारवाद हावी है। कांग्रेस में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी बाकी फुल स्टॉप। नेशनल कॉन्फ्रेंस में उमर अब्दुल्ला, फारुख अब्दुल्ला, पीडीपी में मुफ्ती मोहम्मद थे अब महबूबा मुफ्ती, शिरोमणि अकाली दल में प्रकाश सिंह बादल थे, अब सुखबीर सिंह बादल। मुलायम सिंह यादव के बाद अखिलेश यादव, उनके बाद डिंपल यादव, चाचा को भी छोड़ दिया बाकी फुल स्टॉप। आरजेडी में लालू यादव, राबड़ी यादव, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव बाकी सब की छुट्टी। टीएमसी में बुुआ-भतीजा ममता और अभिषेक। बीआरएस में केसीआर, केटीआर कविता। डीएमके में करुणानिधि थे अब स्टालिन। राकांपा में शरद पवार, सुप्रिया सुले, अजीत पवार को भी बाहर कर दिया। शिवसेना (यूबीटी) में उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे ये सभी परिवारवाद की पार्टी हैं। इन्हें देश की जनता से कोई मतलब नहीं है।

छावनी के फीनिक्स क्लब में चुनाव के दौरान मतदान करने पहुंचे सदस्यों की भीड़: संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed