फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   villegers fear with leopard

रम्पुरा के जंगल में फिर दिखा गुलदार

Wed, 03 Feb 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर Updated Wed, 03 Feb 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
villegers fear with leopard
भोट के ग्राम रम्पुरा के जंगल में मटर की रखवाली करने गए एक किसान ने
विज्ञापन
गुलदार को देखा तो उसके रोंगटे खड़े हो गए। ग्रामीणों के पहुंचने से पहले ही वह गायब हो गया। ग्रामीणों ने जंगल में पुलिस के साथ कांबिंग भी की, मगर उसका पता तक नहीं चल सका। दहशतजदां ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।


वहीं, पुलिस ने वन विभाग द्वारा स्थायी रूप से जंगल में पिंजड़े लगाने और ट्रैंक्यूलाइजर टीम को तैनात करने की मांग की है। ग्राम जिठनिया शर्की निवासी रोशन लाल का रम्पुरा के जंगल में मटर का खेत है। बुधवार की शाम वह खेत की रखवाली करने गया था। उसने खेत में गुलदार को खड़ा देखा तो उसके होश उड़ गए।


वह तत्काल भागकर रम्पुरा गांव में पहुंचा और ग्रामीणों को सारी घटना बताई। जिठनिया के प्रधान प्रेमपाल की सूचना पर भोट थाना प्रभारी मुकुंद मिश्रा ने वन विभाग को सूचना दी और पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दहशतजदां ग्रामीणों के साथ खेतों में कांबिंग भी की, मगर गुलदार का कहीं पता नहीं चल सका।


ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि वन विभाग के अधिकारी सूचना के बाद भी गांव नहीं पहुंचते हैं। पूरे क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। रात को बच्चे भी सो नहीं पा रहे हैं। उनके खेतों में फसले भी सिंचाई के अभाव में सूखने लगी हैं तथा मटर भी नहीं टूटने की वजह से खेतों में खराब हो रही है।


वहीं, धनुपुरा के लोगों ने पुलिस को बताया कि रातभर उन्होंने जंगल से शेर की आवाज आती सुनीं हैं। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को बताया कि उन्होंने एसपी को पत्र भेजकर कहा है कि वन विभाग की बेहोश करने वाली टीम स्थायी रूप से क्षेत्र में कैंप करे और जंगल में कुछ प्रमुख स्थानों पर पिंजड़े लगाए जाएं।


ताकि, सूचना पर खूंखार जानवर को बेहोश करके पिंजड़े में बंद किया जा सके। धनुपुरा के प्रधान नईम ने बताया कि बुधवार की रात तक वन विभाग का कोई भी कर्मचारी सूचना के बाद भी सुरक्षा के लिए उनके गांव नहीं पहुंचा है। पूरे क्षेत्र के लोग गुलदार की दहशत से एक सप्ताह से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed