फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Villagers put up a controversial banner outside Bansangali village in Bhot area of Rampur

UP News: 'किसी भी भाजपा नेता का गांव में आना मना है...' पढ़ें- क्यों रामपुर के बांसनगली के लोग पार्टी से हैं नाराज?

Tue, 07 Jun 2022 10:15 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 07 Jun 2022 10:15 PM IST
सार

भोट इलाके के बांसनगली गांव के बाहर ग्रामीणों ने मंदिर के पास एक दीवार गिराने के मामले से नाराज होकर बैनर लगा दिया है। जिसमें लिखा है कि गांव में किसी भी भाजपा नेता का प्रवेश वर्जित है।
 

विज्ञापन
Villagers put up a controversial banner outside Bansangali village in Bhot area of Rampur
गांव के बाहर विरोध में टांगा गया विवादित बैनर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर में भोट क्षेत्र के गांव बांसनगली में एक बैनर चर्चा का विषय बन गया है। बैनर पर लिखा हुआ है कि बांसनगली गांव में भाजपा के किसी भी नेता का प्रवेश वर्जित है। ये बैनर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


गांव में एक मामले को लेकर ग्रामीण भाजपा नेताओं से नाराज हैं। बताया जा रहा है कि कोर्ट के आदेश के बाद राजस्व विभाग के अमीन मंदिर के पास बनी दीवार को गिराने के लिए गए थे। इसी बात को लेकर ग्रामीणों और अमीन के बीच नोकझोंक हो गई थी। साथ ही मारपीट भी हो गई थी। जिसमें अमीन को बुरी तरह चोटें आईं थीं। बाद में एसडीएम सदर ने खुद मौके पर जाकर दीवार तुड़वाई थी।

विज्ञापन

साथ ही अमीन को पीटने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। इस प्रकरण में ग्रामीणों ने भाजपा नेताओं से हस्तक्षेप कर साथ देने की उम्मीद जताई थी, लेकिन कोर्ट का मामला होने की वजह से ग्रामीणों को भाजपा नेताओं का साथ नहीं मिला। जिससे ग्रामीण नाराज हैं।

अब जब लोकसभा उप-चुनाव आया है तो ग्रामीणों ने अपनी नाराजगी जता दी है। ग्रामीणों ने गांव के बाहर बैनर लगाया है कि गांव में किसी भी भाजपा नेता का प्रवेश वर्जित है। हालांकि ग्रामीणों की नाराजगी भाजपा प्रत्याशी को लेकर नहीं है। उनकी मानें तो भाजपा संगठन से वह नाराज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed