फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   vehical checking compain

स्वार में पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

Thu, 12 Jan 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ स्वार/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ स्वार/ रामपुर Updated Thu, 12 Jan 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
vehical checking compain
स्वार में वाहनों की चेकिंग करती पुलिस। अमर उजाला

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर स्वार-रामपुर-बाजपुर मार्ग पर पुलिस प्रशासन ने वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान कई वाहन चालकों से जांच को लेकर पुलिस टीम से नोकझाेंक भी हुई। इस दौरान पुलिस ने कई वाहनों के शीशों पर लगी काली पन्नियों को उतरवाया। विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता।

बुधवार की देर शाम जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीएम गजेंद्र कुमार, एआरटीओ कौशलेंद्र प्रताप ने कोतवाली पुलिस को साथ लेकर स्वार-रामपुर-बाजपुर मार्ग स्थित बिलासपुर तिराहे पर वाहनाें की सघन चेकिंग की। इस दौरान वाहनों से कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन


जबकि पुलिस ने कई वाहनों के शीशों पर लगी काली पन्नियों को उतरवाया। अचानक चले पुलिस के अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप रहा। वहीं नैनीताल से आ रहे पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed